एचपी टीईटी नवंबर 2026: हिमाचल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; कितन लगेगा शुल्क और कैसे करें पंजीकरण?
एचपी टीईटी नवंबर 2026: हिमाचल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; कितन लगेगा शुल्क और कैसे करें पंजीकरण? एचपी टीईटी नवंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकत…

सौजन्य से:- Amar Ujala
एचपी टीईटी नवंबर 2026: हिमाचल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; कितन लगेगा शुल्क और कैसे करें पंजीकरण?
एचपी टीईटी नवंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होगी। यहां आप आवेदन शुल्क और पंजीकरण का तरीका जान सकते हैं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अक्तूबर 2026 है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
HP TET 2026 की लिखित परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने नवंबर सत्र के लिए परीक्षा की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी।
एक से अधिक विषय के लिए अलग आवेदन
अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक शिक्षण विषय या श्रेणी के लिए टीईटी देना चाहता है, तो उसे हर श्रेणी के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ प्रत्येक श्रेणी के लिए निर्धारित शुल्क भी अलग से जमा करना होगा।
एचपी टीईटी 2026 में ये विषय शामिल
हिमाचल प्रदेश में एचपी टीईटी 2026 की परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा टीजीटी (कला, चिकित्सा और गैर-चिकित्सा), टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत, जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और विशेष शिक्षक टीईटी श्रेणियों के लिए होगी।
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क
एचपी टीईटी 2026 के लिए सामान्य वर्ग और उसकी उप-श्रेणियों (पीएचएच को छोड़कर) के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये है। विलंब शुल्क अवधि में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क के अलावा 600 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- HP TET November 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
- जिस TET विषय/श्रेणी के लिए परीक्षा देनी है, उसे चुनें।
- निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और अंत में फॉर्म जमा कर दें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

