सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 (DU UG Admission without CUET 2026) - अभी भी मौका, आवेदन लिंक
Integral University Admissions 2026 NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 - दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में यूजी एडमिशन का सामान्य रास्ता सीयूईटी…

सौजन्य से:- Careers360
Integral University Admissions 2026
NAAC Accredited | #7 by IIRF in Uttar Pradesh | Scholarships Available
सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 - दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में यूजी एडमिशन का सामान्य रास्ता सीयूईटी यूजी (CUET UG) स्कोर और CSAS के जरिए सीट अलॉटमेंट है। हालांकि, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने कुछ कॉलेजों और निर्धारित पाठ्यक्रमों में Class 12 marks के आधार पर दाखिले की विशेष व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत पात्र उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज में CUET स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 का मौका मिल रहा है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर भी 2026-27 के Under Graduate Admissions based on Class XII Marks (Non-CUET) से संबंधित सूचना उपलब्ध है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए CUET के बिना DU में सीधे एडमिशन के लिए एप्लीकेशन लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है।
सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन आवेदन लिंक
This Story also Contains
- सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026: अवलोकन
- DU के कौन-से कॉलेज डायरेक्ट एडमिशन दे रहे हैं?
- सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन : कॉलेज की सूची
- सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- दिल्ली विश्वविद्यालय में CUET के बिना सीधे प्रवेश: कॉलेजवार आवेदन लिंक
- दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह विशेष छूट क्यों दी (Why Delhi University Made this Exception?)
- सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 प्रक्रिया
- फैसले की आलोचना और एक समान नीति की मांग
दिल्ली विश्वविद्यालय ने खाली रह गई यूजी सीटों पर कक्षा 12 के अंकों के आधार पर बिना CUET स्कोर प्रवेश का अवसर दिया है। सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए अभी भी कुछ कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश का मौका है। नीचे वीडियों देखें।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने 6 कॉलेजी सूची पाठ्यक्रम सूची के साथ जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन कॉलेजों में निर्धारित खाली प्रोग्राम के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
लिस्ट में 6 कॉलेज के नाम नीचे दिए गए हैं।
- जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी, बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत, बी.एससी. (ऑनर्स) गणित, बी.ए. प्रोग्राम (अंग्रेजी + गणित), बी.ए. प्रोग्राम (हिंदी + संगीत), बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + इतिहास) और बी.ए. प्रोग्राम (संस्कृत + राजनीति विज्ञान)
- कमला नेहरू कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी, बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत और बी.ए. प्रोग्राम (हिंदी + शारीरिक शिक्षा)
- केशव महाविद्यालय — बी.एससी. (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स, बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी और बी.एससी. (प्रोग्राम) गणितीय विज्ञान
- मैत्रेयी कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी और बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत
- शिवाजी कॉलेज — बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी और बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत
- स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज — कार्यक्रम उपलब्धता के लिए संबंधित कॉलेज की आधिकारिक जानकारी देखें।
सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 की यह व्यवस्था सभी डीयू कॉलेजों और सभी यूजी पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं है। संबंधित कॉलेज द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम, खाली सीट, पात्रता शर्तें और मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेज की वेबसाइट/नोटिस देखकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। DU Direct Admission Without CUET Application Links और महत्वपूर्ण तिथियों से जुड़ी जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़िए।
इसे भी देखें - सीयूईटी कटऑफ जनरल कैटेगरी (CUET cutoff general category)
सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू में दाखिले की यह व्यवस्था मुख्य रूप से उन सीटों को भरने के लिए है जो नियमित CUET-आधारित CSAS काउंसलिंग के कई चरणों के बाद भी खाली रह गई हैं। उम्मीदवारों का चयन संबंधित कॉलेज द्वारा उपलब्ध सीटों और कक्षा 12 के अंकों के आधार पर निर्धारित मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: डीयू राउंड 3 कटऑफ
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 23 अगस्त को नौ और कॉलेजों को जोड़ा गया है, जहां सीयूईटी यूजी स्कोर के बिना यानी 12वीं नंबर के आधार पर एडमिशन दिया जा रहा है। नवीनतम चरण में शामिल कॉलेज और उनके निर्धारित पाठ्यक्रम इस प्रकार हैं।
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन — BA (Hons) Sanskrit, BA (Hons) Hindi
- माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन — BSc (Hons) Mathematics
- श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज — BA (Hons) Punjabi, BSc (Hons) Mathematics, BA (Hons) Hindi, BA (Hons) Hindi Patrakarita
- श्री अरबिंदो कॉलेज (Evening) — BA (Hons) Hindi और निर्धारित BA Programme combinations
- मोतीलाल नेहरू कॉलेज (Evening) — BA (Hons) Hindi और निर्धारित BA Programme combinations
- श्याम लाल कॉलेज (Evening) — BA (Hons) Hindi और निर्धारित BA Programme combinations
- रामानुजन कॉलेज — BA (Hons) Hindi
- भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज — BSc (Hons) Electronics, Instrumentation और Polymer Science
- गार्गी कॉलेज — BA (Hons) Sanskrit
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ कॉलेजों में CUET स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 का अवसर दिया जा रहा है। इन कॉलेजों में खाली रह गई UG सीटों को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट के जरिए भरने की अनुमति दी गई है। यानी जिन उम्मीदवारों ने CUET UG नहीं दिया है या नियमित CUET-आधारित CSAS प्रक्रिया के जरिए DU में सीट हासिल नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित कॉलेज और पाठ्यक्रम में उपलब्ध सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सभी कॉलेजों और सभी UG कोर्स के लिए लागू नहीं है।
DU Direct Admission Without CUET के तहत शामिल कॉलेजों की सूची नीचे दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित कॉलेज की आधिकारिक अधिसूचना में कोर्स, पात्रता, सीटों की संख्या, आवेदन की अंतिम तिथि और एडमिशन प्रक्रिया की जांच करनी चाहिए।
- अदिति महाविद्यालय
- भगिनी निवेदिता कॉलेज
- श्याम लाल कॉलेज
- राजधानी कॉलेज
- जाकिर हुसैन कॉलेज
- जाकिर हुसैन ईवनिंग कॉलेज
- विवेकानंद कॉलेज
- पीजीडीएवी मॉर्निंग कॉलेज
- पीजीडीएवी ईवनिंग कॉलेज
- लक्ष्मीबाई कॉलेज
- कालिंदी कॉलेज
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन
- श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स
- श्री अरबिंदो कॉलेज
- श्री अरबिंदो कॉलेज (ईवनिंग)
- माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन
- महाराजा अग्रसेन कॉलेज
- भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज
- शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन
- देशबंधु कॉलेज
- दयाल सिंह ईवनिंग कॉलेज
- इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स
- सत्यवती कॉलेज
- सत्यवती ईवनिंग कॉलेज
- स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन
- श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज
- मोतीलाल नेहरू कॉलेज (ईवनिंग)
- श्याम लाल कॉलेज (ईवनिंग)
- रामानुजन कॉलेज
- गार्गी कॉलेज
इन कॉलेजों में CUET के बिना प्रवेश का अर्थ यह नहीं है कि हर कॉलेज के हर पाठ्यक्रम में सीधे दाखिला मिलेगा। प्रवेश केवल विश्वविद्यालय/कॉलेज द्वारा निर्धारित उपलब्ध सीटों, पात्रता और कक्षा 12वीं की मेरिट के आधार पर होगा।
सीयूईटी स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन 2026 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों ने आवेदन, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान की तिथियां अलग-अलग जारी की हैं। इसलिए उम्मीदवारों के लिए कॉलेजवार शेड्यूल पर नजर रखना बेहद जरूरी है। कुछ कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि कई कॉलेजों में 26 अगस्त या उसके बाद तक आवेदन, दस्तावेज सत्यापन अथवा फीस भुगतान की प्रक्रिया जारी रहेगी।
नीचे दी गई सारणी में DU Direct Admission Without CUET के तहत सभी कॉलेजों की आवेदन तिथि, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन, फीस भुगतान की अंतिम तिथि और उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी एक जगह दी गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले के लिए सामान्य तौर पर CUET UG स्कोर और CSAS प्रक्रिया अनिवार्य होती है। इसके बावजूद 2026-27 सत्र में कुछ कॉलेजों को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर CUET स्कोर के बिना डीयू यूजी एडमिशन देने की अनुमति इसलिए दी गई है, क्योंकि नियमित CUET-आधारित दाखिला प्रक्रिया के कई चरण पूरे होने के बाद भी इन कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई थीं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य इन खाली सीटों को भरना और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है।
विशेष रूप से कुछ ऑफ-कैंपस, ईवनिंग और दिल्ली के बाहरी इलाकों में स्थित कॉलेज छात्रों की पहली पसंद नहीं बन पाते हैं। इसके कारण CUET में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी कई बार इन कॉलेजों में दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखाते। ऐसे में सीटें खाली रह जाती हैं। DU Direct Admission के जरिए विश्वविद्यालय अब इन खाली सीटों को कक्षा 12वीं की मेरिट के आधार पर भरने का अवसर दे रहा है।
यह फैसला उन छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिन्होंने CUET UG नहीं दिया, CUET के जरिए सीट नहीं पा सके या नियमित CSAS प्रक्रिया में DU कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाए। हालांकि, यह सामान्य एडमिशन नियम में बदलाव नहीं है, बल्कि खाली सीटों को भरने के लिए दी गई विशेष और सीमित अनुमति है। प्रवेश संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीट और निर्धारित पात्रता के अनुसार ही मिलेगा।
DU Direct Admission 2026 के लिए उम्मीदवारों को सामान्य CSAS प्रक्रिया के बजाय संबंधित कॉलेज की ओर से जारी विशेष प्रवेश सूचना का पालन करना होगा। प्रक्रिया को इस तरह समझा जा सकता है:
- सबसे पहले कॉलेज और कोर्स की जांच करें: देखें कि आपका पसंदीदा कॉलेज और UG programme कक्षा 12 के अंकों के आधार पर प्रवेश के लिए अधिकृत सूची में है या नहीं।
- पात्रता देखें: प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए विषय, न्यूनतम अंक या अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं। केवल 12वीं पास होना अपने-आप में हर कोर्स के लिए पर्याप्त नहीं माना जा सकता।
- कॉलेज की आधिकारिक सूचना पढ़ें: आवेदन की तारीख, फॉर्म का तरीका, आवश्यक दस्तावेज, फीस और मेरिट तैयार करने के नियम संबंधित कॉलेज तय कर रहा है। इसलिए कॉलेज की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड की नवीनतम सूचना को प्राथमिकता दें।
- आवेदन करें: जहां कॉलेज ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है, वहां ऑनलाइन फॉर्म भरें। यदि कॉलेज ने ऑफलाइन/physical mode निर्धारित किया है, तो उसके निर्देश के अनुसार मार्कशीट और अन्य दस्तावेज जमा करें। इस विशेष व्यवस्था में कॉलेज स्तर पर आवेदन प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।
- दस्तावेज तैयार रखें: कक्षा 12 की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो तथा लागू होने पर आरक्षण/श्रेणी से संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। कॉलेज की अधिसूचना में मांगे गए दस्तावेजों की अंतिम सूची जरूर जांचें।
- मेरिट लिस्ट का इंतजार करें: उपलब्ध सीटों और निर्धारित पात्रता के अनुसार कक्षा 12 के अंकों से मेरिट तैयार की जाएगी। अधिक अंक वाले पात्र उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों में प्राथमिकता मिल सकती है।
- सीट मिलने पर एडमिशन पूरा करें: मेरिट में चयन होने के बाद निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय सीमा निकलने पर सीट का अवसर समाप्त हो सकता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के इस फैसले को लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से सवाल भी उठाए गए हैं। इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (INTEC) और Academics for Action and Development Teachers' Association (AADTA) जैसे संगठनों ने प्रत्यक्ष प्रवेश की अनुमति देने के तरीके पर आपत्ति जताई है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कई अन्य ऑफ-कैंपस कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में UG सीटें खाली हैं। ऐसे में केवल चुनिंदा कॉलेजों को CUET के बिना सीधे प्रवेश की अनुमति देना एक समान नीति नहीं मानी जा सकती।
इन संगठनों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की है कि खाली सीटों वाले सभी कॉलेजों के लिए एक समान, पारदर्शी और स्पष्ट डायरेक्ट एडमिशन नीति तैयार की जाए। उनका तर्क है कि यदि किसी कॉलेज में CUET-आधारित प्रवेश के कई चरणों के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो ऐसे सभी कॉलेजों को समान नियमों के तहत मेरिट आधारित प्रवेश का अवसर मिलना चाहिए।
हालांकि, CUET UG 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश का मुख्य माध्यम बना हुआ है। इसके बावजूद खाली सीटों को भरने के लिए शुरू की गई यह विशेष व्यवस्था ऑफ-कैंपस कॉलेजों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा सकती है।
Upcoming University Exams
Certifications By Top Providers
Explore Top Universities Across Globe
Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026
NAAC A+ Grade | Ranked 503 Globally (QS World University Rankings 2026)
NAAC A++ Grade | Recognized as Category-1 Deemed to be University by UGC
40 LPA Highest Package | Up to 100% Scholarship worth 24 Crore via GUTS exam
6 Lakh+ CUET Registrations | 500+ Companies Visited for Placement Top Recruiters: Apple Inc., Amazon, IBM, CISCO, Meta, Microsoft, Google
Applications fee waiver for all prgrammes | B.Sc (Hons) Admissions 2026 Now Open | Ranked Among the Top 100 Universities in the World by QS World University Rankings 2025
Get timely updates directly to your inbox. Stay informed!
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

