होमएग्ज़ाम्सयूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें, शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी; 1 सितंबर तक मिलेगा मौका - up board exam 2027 application and registration dates extended
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें, शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी; 1 सितंबर तक मिलेगा मौका - up board exam 2027 application and registration dates extended

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें, शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी; 1 सितंबर तक मिलेगा मौका यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10 व 12 के परीक्षा शुल्क जमा करने और कक्षा 9 व 11 ...और पढ़ें HighLights - कक्षा 10…

31 अगस्त 2026 को 04:29 pm बजे
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें, शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी; 1 सितंबर तक मिलेगा मौका - up board exam 2027 application and registration dates extended

सौजन्य से:- jagran.com

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें, शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी; 1 सितंबर तक मिलेगा मौका

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10 व 12 के परीक्षा शुल्क जमा करने और कक्षा 9 व 11 ...और पढ़ें

HighLights

- कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को दी सुविधा

- कक्षा नौ और 11 में अब 10 सितंबर तक अग्रिम पंजीकरण हो सकेगा

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन के क्रम में परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर एक सितंबर कर दी गई है। अभी यह तिथि 16 अगस्त थी।

इसी तरह कक्षा नौ एवं 11 में छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण करने की तिथि 25 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर की गई है। शासन से अनुमति मिलने पर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रधानाचार्यों को निर्धारित तिथियों में प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है।

सचिव ने कहा है कि जिन परीक्षार्थियों से प्राप्त शुल्क एक सितंबर तक कोषागार में जमा किए जाएंगे, उसकी सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर पांच सितंबर तक अपलोड किए जा सकेंगे।

इसी क्रम में अपलोड विवरणों के परीक्षण, त्रुटि होने पर संशोधन की अवधि भी बढ़ाई गई है। परीक्षा आवेदनों की चेकलिस्ट डाउनलोड कर शैक्षिक विवरणों की जांच करने व उसमें त्रुटि होने पर उसे छह से 11 सितंबर तक ठीक किए जा सकेंगे। इस अवधि में किसी नवीन विद्यार्थी का विवरण अपलोड/स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाने के लिए डीआइओएस कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि पूर्ववत 30 सितंबर है। इसी तरह कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली भी 30 सितंबर तक डीआइओएस कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है, ताकि उसे निर्धारित अवधि में संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराया जा सके।

प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण विद्यालय बंद होने एवं इंटरनेट सुविधाएं प्रभावित होने को ध्यान में रखकर बोर्ड सचिव ने तिथि विस्तार करने का प्रस्ताव निदेशक/शासन को भेजा था, जिसके क्रम में तिथि में वृद्धि की गई है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें