होमएग्ज़ाम्सयूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें
एग्ज़ाम्स

यूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें

यूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 के लिए 127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छ…

3 सितंबर 2026 को 09:29 am बजे
यूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपीएससी: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें

संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 के लिए 127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा पूरी विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 के लिए 127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 है। परीक्षा का प्रारंभिक चरण 10 जनवरी 2027 को होगा, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और केंद्रीय भूजल बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। इसके तहत भूविज्ञानी, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ और वैज्ञानिक ‘बी’ जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

नोट करें अहम तिथियां

क्या है शैक्षणिक योग्यता की शर्तें?

- जियोलॉजिस्ट: जियोलॉजी या इससे जुड़े विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजी)।

- जियोफिजिस्ट/साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स): फिजिक्स या जियोफिजिक्स से जुड़े विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।

- केमिस्ट/साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री): केमिस्ट्री या इससे जुड़े विषय में एमएससी।

- साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी)/असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट: जियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, मरीन जियोलॉजी या हाइड्रोजियोलॉजी में स्नातकोत्तर डिग्री।

- असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट: जियोलॉजी या इससे जुड़े विषय में स्नातकोत्तर या एकीकृत स्नातकोत्तर डिग्री।

- असिस्टेंट जियोफिजिस्ट: जियोफिजिक्स, फिजिक्स या इससे जुड़े विषय में एमएससी/एमएससी (टेक) या एकीकृत एमएससी।

- असिस्टेंट केमिस्ट: केमिस्ट्री या इससे जुड़े विषय में एमएससी या एकीकृत एमएससी।

श्रेणी-I: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (खान मंत्रालय) में कितने पद?

श्रेणी-II: केंद्रीय भूजल बोर्ड (जल शक्ति मंत्रालय) में कुल पद

आयु में कितने साल की छूट?

यूपीएससी की इस भर्ती में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी वर्ग के पात्र उम्मीदवारों को 3 साल की आयु में छूट मिलेगी। वहीं, जीएसआई/सीजीडब्ल्यूबी में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को संबंधित पद के अनुसार अधिकतम 5 साल तक की छूट दी जा सकती है।

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 शुल्क देना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और मानक विकलांगता वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

क्या है प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न?

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर कुल 400 अंक के होंगे। सामान्य अध्ययन का पेपर 100 अंक और विषय से जुड़ा पेपर 300 अंक का होगा।

गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। बिना उत्तर वाले प्रश्न पर कोई अंक नहीं कटेगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में भी जोड़े जाएंगे। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्त पदों की संख्या से लगभग 6 से 7 गुना उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार की स्ट्रीम के अनुसार तीन पेपर होंगे। हर पेपर 200 अंक का होगा और इसे हल करने के लिए 3 घंटे मिलेंगे। तीनों पेपर कुल 600 अंक के होंगे।

हर पेपर 200 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

कैसे होगा साक्षात्कार?

व्यक्तित्व परीक्षण 200 अंकों का होगा। इसमें न्यूनतम अंक तय नहीं हैं। मुख्य परीक्षा में तय न्यूनतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इनकी संख्या रिक्तियों से लगभग दोगुनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।

- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।

- फॉर्म जमा करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें