'2027 बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का विवरण सावधानी से भरें', सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश - cbse issues guidelines for student details in 2027 board exams
'2027 बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का विवरण सावधानी से भरें', सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश सीबीएसई ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूलों को छात्रों का विवरण सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए हैं। ...और पढ़ें Hi…

सौजन्य से:- jagran.com
'2027 बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का विवरण सावधानी से भरें', सीबीएसई का स्कूलों को निर्देश
सीबीएसई ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूलों को छात्रों का विवरण सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए हैं। ...और पढ़ें
HighLights
- 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र विवरण सावधानी से भरें।
- नौवीं-ग्यारहवीं पंजीकरण, दसवीं-बारहवीं एलओसी में त्रुटि न हो।
- नाम, जन्मतिथि, विषय कोड सहित सभी जानकारी जांचें।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीबीएसई ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच संबद्ध स्कूलों को छात्रों का विवरण भरने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि नौवीं और 11वीं के पंजीकरण व 10वीं और 12वीं की परीक्षार्थी सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ऐसे में स्कूल पहले से छात्रों का पूरा और सही ब्योरा तैयार रखें।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डा. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षार्थी सूची जमा करते समय छात्र का नाम प्रवेश रजिस्टर के अनुसार, जन्मतिथि, लिंग, वर्ग और माता-पिता या अभिभावक के नाम की सही वर्तनी दर्ज की जाए। इसके साथ ही छात्रों द्वारा चुने गए विषयों और उनके विषय कोड की भी योजना के अनुसार जांच करने को कहा गया है। प्रत्येक छात्र की निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर भी तैयार रखने होंगे।
गलत विषय कोड से लेकर एलओसी में देरी तक बनी समस्या
बोर्ड ने पिछले वर्षों की परीक्षाओं के दौरान सामने आई समस्याओं का भी जिक्र किया है। कई स्कूलों ने परीक्षार्थी सूची जमा करने के बाद गलत विषय या विषय कोड भरने की शिकायत की, जिसके बाद उसमें सुधार के लिए आवेदन करना पड़ा। इसी तरह छात्रों या अभिभावकों के नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण में गलतियां मिलने पर भी स्कूलों को सुधार के लिए अनुरोध करना पड़ा।
सीबीएसई के अनुसार कुछ स्कूलों ने छात्रों की परीक्षार्थी सूची जमा ही नहीं की, जबकि कई ने निर्धारित समय-सीमा के बाद सूची जमा की। इससे परीक्षा संबंधी प्रक्रिया में अनावश्यक देरी और संचालन संबंधी दिक्कतें पैदा हुई।
गलतियों का असर छात्रों पर भी
बोर्ड ने कहा कि स्कूलों को पहले भी कई बार व्यक्तिगत विवरण और विषयों की सही जानकारी जमा करने के लिए आगाह किया गया था, लेकिन इसके बावजूद गलतियां सामने आती रहीं। इन कारणों से बोर्ड के लिए परीक्षा संबंधी तय समय-सीमा बनाए रखना प्रभावित हुआ और छात्रों को भी बाद में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि परीक्षार्थी सूची जमा करने से पहले प्रत्येक छात्र का विवरण और चुने गए विषयों की पूरी तरह जांच कर लें, ताकि बाद में सुधार की स्थिति न बने और वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा व परिणाम की प्रक्रिया तय समय पर पूरी की जा सके।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

