होमएग्ज़ाम्सबोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका

बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका कोडरमा, वरीय संवाददाता शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की स…

23 सितंबर 2026 को 07:02 pm बजे
बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका

सौजन्य से:- Hindustan

बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 21 अक्तूबर तक मौका

कोडरमा, वरीय संवाददाता शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की सूची

कोडरमा, वरीय संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड के अनुसार, सीबीएसई स्कूल 24 सितंबर से 21 अक्तूबर तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन डेटा और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।

विलंब शुल्क

विलंब शुल्क के साथ 22 से 30 अक्तूबर तक एलओसी जमा की जा सकेगी। टू बोर्ड पॉलिसी के तहत 10वीं के सभी नियमित विद्यार्थियों के लिए फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाली पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी पहली परीक्षा के बाद भरी जाएगी।

परीक्षा शुल्क

भारत के स्कूलों में पांच मुख्य विषयों के लिए प्रति विद्यार्थी 1600 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त विषय के लिए 320 रुपये शुल्क देना होगा। नेपाल के स्कूलों में पांच विषयों के लिए 5500 रुपये और अन्य देशों के स्कूलों में 11 हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। अतिरिक्त विषय के लिए नेपाल में 1100 रुपये और अन्य देशों में 2200 रुपये शुल्क लगेगा।

प्रैक्टिकल शुल्क

12वीं के प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए भारत में प्रति विषय 160 रुपये, नेपाल में 175 रुपये और अन्य देशों में 375 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विलंब शुल्क के साथ एलओसी जमा करने पर सामान्य परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त प्रति विद्यार्थी दो हजार रुपये देने होंगे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Mainpuri News: बेहतर रिपोर्ट वाले विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र
एग्ज़ाम्स

Mainpuri News: बेहतर रिपोर्ट वाले विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र

CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी
एग्ज़ाम्स

CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस - Main Media
एग्ज़ाम्स

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस - Main Media

आईबीपीएस पीओ 2026: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, अगला चरण मुख्य परीक्षा, अक्तूबर में होगी; भरे जाएंगे 7565 पद
एग्ज़ाम्स

आईबीपीएस पीओ 2026: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, अगला चरण मुख्य परीक्षा, अक्तूबर में होगी; भरे जाएंगे 7565 पद

CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए:  आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था
एग्ज़ाम्स

CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए: आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था

CBSE: पश्चिम एशिया के 7 देशों में दोबारा होगी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा, मार्क्स में सुधार करने का मिलेगा मौका - cbse class 12 board exams to be held again in 7 west asian countries nad students will get chance to improve the marks

युद्ध के बीच कैसे 12वीं पास होंगे पश्च‍िम एश‍िया के छात्र? CBSE ने लिया ऐतिहास‍िक फैसला, बिना फीस होगी दोबारा परीक्षा
एग्ज़ाम्स

युद्ध के बीच कैसे 12वीं पास होंगे पश्च‍िम एश‍िया के छात्र? CBSE ने लिया ऐतिहास‍िक फैसला, बिना फीस होगी दोबारा परीक्षा

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला - rimcee 2026 apply immediately for the national indian college entrance exam 2026 the fee will have to be paid after this date

ताज़ा ख़बरें