होमएग्ज़ाम्सबिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस - Main Media
एग्ज़ाम्स

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस - Main Media

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने 23 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना में बताया कि विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो प…

23 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस - Main Media

सौजन्य से:- mainmedia.in

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने 23 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना में बताया कि विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है। नई परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।

यह फैसला उस समय आया है जब इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी थी। हालांकि अगस्त में आयोग ने PET और दस्तावेज सत्यापन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। अब मुख्य लिखित परीक्षा ही रद्द होने के बाद भर्ती प्रक्रिया का आगे का कार्यक्रम फिर से आयोग की नई सूचना पर निर्भर हो गया है।

ग़ौरतलब हो कि BPSSC के विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मई 2026 को दो पालियों में किया गया था।

BPSSC ने परीक्षा रद्द करने के पीछे “अपरिहार्य कारणों” को वजह बताया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि की सूचना अलग से जारी की जाएगी इसलिए 23 सितंबर की सूचना में दोबारा परीक्षा की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।

परीक्षा रद्द होने से पहले क्या हुआ था?

इस भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। BPSSC के अनुसार प्रारंभिक लिखित परीक्षा में 35,857 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित हुए थे। इसके बाद 27 मई को मुख्य परीक्षा दो पालियों में हुई। मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन के दो पेपर शामिल थे। 19 जून 2026 को आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था और 10,759 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल घोषित किया गया था। उस समय उपलब्ध परिणाम विवरण के अनुसार यह भर्ती 1,799 पुलिस अवर निरीक्षक पदों के लिए थी और मुख्य परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

19 जून को जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में 10,759 अभ्यर्थियों को PET के लिए सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा और संबंधित चयन प्रक्रिया में शामिल होना था। लेकिन इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में बदलाव आया। अगस्त में BPSSC ने PET और अभिलेख सत्यापन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था।

मुख्य परीक्षा को रद्द किए जाने से पहले परीक्षा के आयोजन और परिणाम से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की SIT इस मामले से संबंधित शिकायतों और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच कर रही थी। हालांकि, BPSSC के 23 सितंबर 2026 के परीक्षा रद्द करने वाले आधिकारिक नोटिस में इन जांच बिंदुओं को परीक्षा रद्द करने का विशिष्ट कारण नहीं बताया गया है।

हालांकि, दारोगा भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी लगातार पटना में प्रदर्शन कर रहे थे।

BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 05/2025 के संबंध में फर्जी खबरों के खंडन से जुड़ी एक अलग सूचना भी दर्ज है। इससे पता चलता है कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे थे। 23 सितंबर की परीक्षा रद्द करने वाली सूचना में भी आयोग ने आधिकारिक सूचनाओं के लिए अपनी वेबसाइट देखने और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की बात कही है।

अब भर्ती प्रक्रिया का अगला आधिकारिक चरण नई मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषणा होगी। नई तारीख और परीक्षा संबंधी अन्य विवरण BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी
एग्ज़ाम्स

CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी

आईबीपीएस पीओ 2026: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, अगला चरण मुख्य परीक्षा, अक्तूबर में होगी; भरे जाएंगे 7565 पद
एग्ज़ाम्स

आईबीपीएस पीओ 2026: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, अगला चरण मुख्य परीक्षा, अक्तूबर में होगी; भरे जाएंगे 7565 पद

CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए:  आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था
एग्ज़ाम्स

CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए: आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था

CBSE: पश्चिम एशिया के 7 देशों में दोबारा होगी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा, मार्क्स में सुधार करने का मिलेगा मौका - cbse class 12 board exams to be held again in 7 west asian countries nad students will get chance to improve the marks

युद्ध के बीच कैसे 12वीं पास होंगे पश्च‍िम एश‍िया के छात्र? CBSE ने लिया ऐतिहास‍िक फैसला, बिना फीस होगी दोबारा परीक्षा
एग्ज़ाम्स

युद्ध के बीच कैसे 12वीं पास होंगे पश्च‍िम एश‍िया के छात्र? CBSE ने लिया ऐतिहास‍िक फैसला, बिना फीस होगी दोबारा परीक्षा

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला - rimcee 2026 apply immediately for the national indian college entrance exam 2026 the fee will have to be paid after this date

खाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित,  बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम
एग्ज़ाम्स

खाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित, बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम

NEET SS 2025: 600 में से 175 नंबर लाने वाले भी ले सकते हैं मेडिकल सीट, SC के आदेश के बाद कम हुई कट-ऑफ
एग्ज़ाम्स

NEET SS 2025: 600 में से 175 नंबर लाने वाले भी ले सकते हैं मेडिकल सीट, SC के आदेश के बाद कम हुई कट-ऑफ

ताज़ा ख़बरें