होमएग्ज़ाम्स5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News
एग्ज़ाम्स

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 5.81 Lakh Had Applied, 4.45 Appeared For The Exam 5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा:10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - कॉपी लिंक राजस्थान कर्मचार…

23 सितंबर 2026 को 01:02 am बजे
5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा:  10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- 5.81 Lakh Had Applied, 4.45 Appeared For The Exam

5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा:10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव

- कॉपी लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती के अभ्यर्थियों का परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। निकाय चुनाव पूरे होते ही चयन बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। संभवतया 27-28 सितंबर को परिणाम जारी किया जा

बोर्ड ने परिणाम तैयार कर लिया था, लेकिन निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण यह अटक गया था। अब निकाय चुनाव खत्म हो चुके हैं और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इसलिए बोर्ड का प्रयास है कि इस अंतराल में एलडीसी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाए। इस परिणाम में टाइपिंग टेस्ट के लिए पदों के मुकाबले 3 गुना यानी करीब 30 हजार अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड को इन अभ्यर्थियों के टाइपिंग टेस्ट के लिए सेंटर ढूंढने होंगे। इसमें बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। टाइपिंग टेस्ट जनवरी में होने की संभावना है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 सितंबर को जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

टाइपिंग टेस्ट के बाद प्रारंभिक परिणाम

टाइपिंग टेस्ट के बाद भर्ती का प्रारंभिक परिणाम जारी होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच होगी। यह काम पूरा होने के बाद अंतिम परिणाम जारी होगा। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

4.45 लाख ने दी थी परीक्षा

चयन बोर्ड ने इस साल जनवरी में 10,644 पदों पर भर्ती निकाली थी। परीक्षा 5 जुलाई को हुई। भर्ती के लिए 5.81 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इनमें 4.45 लाख ने परीक्षा दी थी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त
एग्ज़ाम्स

नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका
 - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
एग्ज़ाम्स

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here
एग्ज़ाम्स

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
एग्ज़ाम्स

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

ताज़ा ख़बरें