होमएग्ज़ाम्ससीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवारों की सूची जमा करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 21 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा शुल्क 1600 रुपये निर्ध…

22 सितंबर 2026 को 04:02 pm बजे
सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

सौजन्य से:- Hindustan

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के लिए 24 से भरी जाएगी एलओसी

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के उम्मीदवारों की सूची जमा करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 21 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा शुल्क 1600 रुपये निर्धारित है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 22 से 30 अक्तूबर तक संभव है। दृष्टिबाधित छात्रों को शुल्क में छूट दी गई है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीएसई स्कूल 24 सितंबर से 21 अक्तूबर तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन डेटा और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।

परीक्षा शुल्क

टू बोर्ड पॉलिसी के तहत 10वीं के सभी नियमित विद्यार्थियों के लिए फरवरी-मार्च में होने वाली पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। दूसरी परीक्षा के लिए एलओसी पहली परीक्षा के बाद भरा जाएगा। देश के स्कूलों में पांच मुख्य विषयों के लिए प्रति विद्यार्थी 16 सौ रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है। अतिरिक्त विषय के लिए 320 रुपये देने होंगे। नेपाल के स्कूलों में 5 विषयों की फीस 55 सौ रुपये और अन्य देशों के स्कूलों में 11 हजार रुपये होगी। अतिरिक्त विषय के लिए नेपाल में 11 सौ और अन्य देशों में 22 सौ रुपए शुल्क लगेगा।

प्रैक्टिकल विषय के लिए शुल्क

12वीं के प्रैक्टिकल विषय के लिए भारत में 160, नेपाल में 175 और अन्य देशों में 375 रुपए प्रति विषय शुल्क तय किया गया है। 22 से 30 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन हो सकेगा। इसके लिए सामान्य शुल्क के अलावा प्रति विद्यार्थी दो हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गयी है।

डेटा वेरिफिकेशन

बोर्ड ने एलओसी डेटा की गलतियां सुधारने के लिए डेटा वेरिफिकेशन स्लिप की व्यवस्था की है। छात्र, माता-पिता या अभिभावक के नाम, जन्मतिथि और विषयों से जुड़ी गलती को स्कूल 2 से 4 नवंबर तक सुधार सकेंगे। इसके बाद बदलाव का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों की फोटो सफेद पृष्ठभूमि वाली एक जुलाई के बाद की और अधिकतम 40 केबी की होनी चाहिए।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका
 - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
एग्ज़ाम्स

पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here
एग्ज़ाम्स

AP NEET UG counselling 2026: Phase 2 seat allotment result released; direct link to download here

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए LOC, 24 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
एग्ज़ाम्स

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं
एग्ज़ाम्स

CBSE Board 2027: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, असेसमेंट में कोई बदलाव नहीं

हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, छात्रों को कैसे मिलेगा? जानें जरूरी नियम

बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा का डर होगा छूमंतर! 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NCERT releases two Class 9 textbooks amid mid-term exam concerns
एग्ज़ाम्स

NCERT releases two Class 9 textbooks amid mid-term exam concerns

ताज़ा ख़बरें