हिमाचल बोर्ड ने नकल रोकने को बनाया 'एग्जाम मित्र एप': पेपर खुलने से कॉपियां जमा होने तक लाइव रिकॉर्डिंग; परीक्षा की डिजिटल निगरानी में बदलाव - Dharamshala News
- Hindi News - Local - Himachal - Kangra - Dharamshala - HP Board Exam Mitra App | Live CCTV Monitoring For Board Exams हिमाचल बोर्ड ने नकल रोकने को बनाया 'एग्जाम मित्र एप':पेपर खुलने से कॉपियां जमा होने तक लाइव रिकॉर्डि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Himachal
- Kangra
- Dharamshala
- HP Board Exam Mitra App | Live CCTV Monitoring For Board Exams
हिमाचल बोर्ड ने नकल रोकने को बनाया 'एग्जाम मित्र एप':पेपर खुलने से कॉपियां जमा होने तक लाइव रिकॉर्डिंग; परीक्षा की डिजिटल निगरानी में बदलाव
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी व्यवस्था को हाईटेक कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षाओं की लाइव निगरानी के लिए 'एग्जाम मित्र' ऐप तैयार किया है। अब परीक्षा केंद्र पर प्रश्न-पत्र का सील बंद ल
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने साफ किया कि परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी से हर केंद्र की जवाबदेही तय होगी और मेहनती छात्रों को निष्पक्ष माहौल मिलेगा। इस एप के जरिए परीक्षा की डिजिटल निगरानी में 4 अहम बदलाव किए गए हैं।
पहला बदलाव सील खोलने और पैकिंग के लाइव वीडियो से जुड़ा है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न-पत्रों का पैकेट कब खुला और परीक्षा के बाद कॉपियों के बंडल कब पैक हुए, इन दोनों अहम प्रक्रियाओं की ऐप के जरिए रियल-टाइम वीडियो रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग जरूरी कर दी गई है।
दूसरा बदलाव स्टाफ और छात्रों की डिजिटल हाजिरी से संबंधित है। केंद्र अधीक्षक, उप-अधीक्षक और अन्य स्टाफ की मौजूदगी एप के जरिए दर्ज होगी। इसके साथ ही कितने छात्र उपस्थित रहे और कितने अनुपस्थित, इसका डेटा भी तुरंत ऑनलाइन बोर्ड तक पहुंचेगा।
उड़नदस्ते की चेकिंग रिपोर्ट भी एप पर होगी दर्ज
तीसरा बदलाव नकल के मामलों पर तुरंत एक्शन से जुड़ा है। परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र नकल करते पकड़ा जाता है, तो उसकी जानकारी और उड़नदस्ते की चेकिंग रिपोर्ट भी मौके से ही सीधे एप पर दर्ज होगी।
चौथा बदलाव ड्रॉपिंग सेंटर तक कॉपियों की ट्रैकिंग से संबंधित है। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों के पैकेट बोर्ड द्वारा तय किए गए सुरक्षित संकलन केंद्रों (ड्रॉपिंग सेंटर) तक कब पहुंचे, इसकी भी लाइव डिजिटल एंट्री होगी। इससे कॉपियों के गायब होने या रास्ते में छेड़छाड़ की आशंका पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
मेहनत करने वाले बच्चों को मिलेगा हक मेहनती छात्रों को इंसाफ: डिजिटल निगरानी और सीसीटीवी के त्रि-स्तरीय (Three-Tier) सुरक्षा चक्र से पेपर लीक या सामूहिक नकल की संभावना खत्म होगी, जिससे मेहनत करने वाले बच्चों का हक नहीं मरेगा। जवाबदेह सिस्टम: किसी भी केंद्र पर देरी, गड़बड़ी या नियमों की अनदेखी होने पर बोर्ड मुख्यालय सीधे संबंधित केंद्र अधीक्षक और ड्यूटी स्टाफ पर सीधी कार्रवाई कर सकेगा। समय पर और सुरक्षित रिजल्ट: उत्तर-पुस्तिकाएं सुरक्षित और तय समय पर ड्रॉपिंग सेंटर्स तक पहुंचेंगी, जिससे मूल्यांकन कार्य बिना किसी रुकावट के समय पर शुरू हो सकेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे और कहां से करें डाउनलोड

SSC CGL Exam City Slip 2026 out for Tier I exam at ssc.gov.in, check admit card release date

NEET एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी, इस राज्य में बढ़ेंगी MBBS सीटें, फैकल्टी पदों पर आएगी नई भर्ती

आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट

Bhiwani News: अक्तूबर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, आज से वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध

यूपी बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न: लिखित पेपर के साथ स्कूल के नंबर भी जुड़ेंगे; जानिए 10वीं-12वीं में क्या बदलेगा और तैयारी कैसे करें

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल
ताज़ा ख़बरें
- 3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
- RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
- Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा
- ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News
- NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
- हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
- रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
- Interview: University of Bristol VC Evelyn Welch explains how the varsity is reimagining UK-India education

