NEET एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी, इस राज्य में बढ़ेंगी MBBS सीटें, फैकल्टी पदों पर आएगी नई भर्ती
NEET UG: केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में 100 एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। नीट एस्पिरेंट्स को इसी साल से बढ़ी हुई सीटों का फायदा मिल सकेगा। इसी के साथ त्रिपुरा की गिनती दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बैंग्लोर ज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
NEET UG: केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में 100 एमबीबीएस सीटें बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। नीट एस्पिरेंट्स को इसी साल से बढ़ी हुई सीटों का फायदा मिल सकेगा। इसी के साथ त्रिपुरा की गिनती दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बैंग्लोर जैसे राज्यों के उन मेडिकल कॉलेजों में होगी, जिनमें 250 से ज्यादा मेडिकल सीटें हैं।
Medical Admission 2026: डॉक्टर बनने का सपना देख रहे नीट एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी है। स्टूडेंट्स के लिए एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के मौके बढ़ने वाले हैं। केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में एमबीबीएस सीटे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। मेडिकल स्टूडेंट्स को इसी एकेडमिक सेशन 2026-27 से बढ़ी हुई सीटों का फायदा मिलेगा।
त्रिपुरा में बढ़कर 500 होंगी MBBS सीटें
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (AGMC) में MBBS सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 250 करने की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि 100 सीटें बढ़ने से त्रिपुरा के मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों की कुल संख्या 400 से बढ़कर 500 हो गई है।
नया मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी
सीएम ने बताया कि धलाई जिले में 100 MBBS छात्रों की क्षमता वाला एक और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर काम चल रहा है। AGMC राज्य के प्रमुख हेल्थकेयर संस्थान, GBP हॉस्पिटल के परिसर से काम करता है। सीटों में बढ़ोतरी से छात्रों के लिए ज्यादा मौके बनेंगे और त्रिपुरा की मेडिकल एजुकेशन और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगा।
सीएम साहा ने राज्य में मेडिकल एजुकेशन और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया।
दिल्ली-UP, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों के कॉलेजों की बराबरी
सीएम माणिक साहा ने आगे कहा कि सीटों में बढ़ोतरी के साथ, AGMC देश भर के उन मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनकी MBBS छात्रों की क्षमता 250 है - जो नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों के तहत अधिकतम स्वीकार्य सीमा है।
उन्होंने 250 MBBS सीटों वाले संस्थानों में नई दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद के BJ मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज, मद्रास मेडिकल कॉलेज और लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का जिक्र किया।
आज एक मजबूत मेडिकल एजुकेशन सिस्टम कल एक स्वस्थ त्रिपुरा का निर्माण करेगा।
माणिक साहा, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा
फैकल्टी पदों पर आएगी नई भर्ती
GBP हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. कनक चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी पदों पर नई भर्ती निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम नए प्रोजेक्ट के लिए लगभग 25 नए फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति करने और अतिरिक्त मेडिकल छात्रों के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। यह मंजूरी राज्य की मेडिकल एजुकेशन के लिए एक बड़ी बात है।'
बता दें कि राज्य सरकार ने तीन मेडिकल कॉलेजों - जिसमें पूरी तरह से सरकारी AGMC भी शामिल है - के साथ-साथ नर्सिंग कॉलेजों और पैरामेडिकल संस्थानों की देखरेख के लिए एक मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का भी फैसला किया है। GBP हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. कनक चौधरी ने बताया कि एक टीम अतिरिक्त 100 MBBS सीटों के लिए NMC की मंजूरी हासिल करने पर काम कर रही थी।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SSC CGL Exam City Slip 2026 out for Tier I exam at ssc.gov.in, check admit card release date

आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 39,537 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट

Bhiwani News: अक्तूबर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, आज से वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध

यूपी बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न: लिखित पेपर के साथ स्कूल के नंबर भी जुड़ेंगे; जानिए 10वीं-12वीं में क्या बदलेगा और तैयारी कैसे करें

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts
ताज़ा ख़बरें
- Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा
- ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News
- NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
- हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
- रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
- हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: 140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News
- AI used in exam, a studentâs death and a campus on the boil: Who is IIT-Bombay professor Suryanarayana Doolla
- NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वाली कक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध - ncert ganit manjari part 2 released for class 9 math syllabus

