3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती
By Prachi लाइव हिन्दुस्तान RRB ALP Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों के लिए सीबीटी-1 परीक्षा की संभावित तारीखें 3 से 5 नवंबर 2026 घोषित कर दी हैं। RRB ALP CBT 1 Exam Date 202…

सौजन्य से:- Hindustan
By Prachi लाइव हिन्दुस्तान
RRB ALP Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों के लिए सीबीटी-1 परीक्षा की संभावित तारीखें 3 से 5 नवंबर 2026 घोषित कर दी हैं।
RRB ALP CBT 1 Exam Date 2026: भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनकर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के पहले चरण यानी सीबीटी-1 (CBT-1) का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, देशभर में कुल 11,127 रिक्त पदों को भरने के लिए सीबीटी-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 के बीच विभिन्न शिफ्टों में किया जाएगा।
छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से ठीक 10 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। इस लिंक के जरिए अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को आयोजित होने वाली है। इसके साथ ही एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार अपना फ्री ट्रैवल अथॉरिटी पास भी डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड: उम्मीदवार परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की बड़ी भर्ती; 590 पदों पर निकला नोटिफिकेशन
CBT-1 एक स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन अगले चरण में जाने के लिए इसे पास करना अनिवार्य है।
कुल प्रश्न: 75 (बहुविकल्पीय)
कुल समय: 60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
मुख्य विषय: गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करेंट अफेयर्स।
आरआरबी एनटीपीसी के 3477 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन
असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को पांच कठिन चरणों से गुजरना होगा।
प्रथम चरण (CBT-1)
द्वितीय चरण (CBT-2)
कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT - साइको टेस्ट)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
मेडिकल एग्जामिनेशन
CEN 01/2026 के तहत ALP के कुल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-2 के तहत नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
नोटिस पढें- https://rrb.indianrailways.gov.in/-/image/1789992867581ALP_NOTICE_ENGLISH.pdf/examsDocuments
रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया है। परीक्षा हॉल में प्रवेश देने से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना ओरिजनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने आवेदन में आधार वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, वे RRB के पोर्टल पर लॉगिन कर इसे तुरंत पूरा कर लें ताकि परीक्षा वाले दिन कोई परेशानी न हो।
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड

रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल

हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: 140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News
ताज़ा ख़बरें
- AI used in exam, a studentâs death and a campus on the boil: Who is IIT-Bombay professor Suryanarayana Doolla
- एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार - mbbs admission fraud case sit visits medical colleges gets offices opened on a holiday
- CBSE Date Sheet 2027: क्या इस वीक आ जाएगी सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षा डेटशीट? पढ़ें पूरी अपडेट - cbse datesheet 2027 will the cbse class 10 and 12 board exam date sheet be released this week read the full update
- बिहार बोर्ड कक्षा 10 अर्धवार्षिक हिंदी प्रश्न पत्र 2026-27, परीक्षा आंसर की और समाधान (21 सितंबर)
- यूपी डीएलएड 2026 (UP DelEd 2026 in Hindi) - फेज 2 आवंटन सूची (जारी), काउंसलिंग, प्रवेश तिथि
- Ghazipur News: 3025 में से 2853 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
- टीईटी परीक्षा का पैटर्न तय...: ढाई घंटे में देना होगा 150 एमसीक्यू प्रश्नों का जवाब - Bhopal News
- स्कूली शिक्षा में हुनर को मिले जगह, पीएम को भेजा प्रस्ताव

