जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट
जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 12 श्रेणियों के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में रविवार को लिखित परीक्षा के तुरन्त बाद परिणाम घोषित किया गया…

सौजन्य से:- Hindustan
जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 12 श्रेणियों के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में रविवार को लिखित परीक्षा के तुरन्त बाद परिणाम घोषित किया गया। 380 अभ्यर्थियों में से 329 सफल हुए हैं। स्कील टेस्ट 25 सितंबर को होगा। प्रक्रिया में पारदर्शिता और गोपनीयता पर जोर दिया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 12 श्रेणियों के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ने रफ्तार की नई मिसाल पेश की है। रविवार को पॉलीटेक्निक में लिखित परीक्षा हुई और उसी दिन उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर रात में परिणाम जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। परीक्षा में शामिल 380 अभ्यर्थियों में 329 सफल घोषित किए गए हैं। अब सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर 25 सितंबर को पॉलीटेक्निक कॉलेज में ही स्कील टेस्ट आयोजित किया जाएगा। स्कील टेस्ट में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसी मेरिट के आधार पर एनएचएम के 99 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
प्रक्रिया की तैयारी
तेजी से पूरी हुई इस प्रक्रिया के पीछे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहले से की गई तैयारी अहम बताई जा रही है। परीक्षा से पहले ही अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई थीं। परीक्षा केंद्र की निगरानी से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं की जांच और परिणाम तैयार करने तक पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया। गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
परिणाम की उपलब्धि
रविवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद परिणाम तैयार किया गया और रात में ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इससे अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार से राहत मिली। साथ ही परिणाम के साथ स्कील टेस्ट की तिथि जारी होने से चयन प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया डीसी आदित्य रंजन के निर्देश और निगरानी में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जा रही है।
चार स्तर की जांच
एनएचएम नियुक्ति परीक्षा की कॉपियों की जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए चार स्तर की व्यवस्था की गई थी। पहली पाली की परीक्षा खत्म होते ही पॉलीटेक्निक में डॉक्टरों की टीम ने प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई आंसर-की के आधार पर कॉपियों की जांच की। इसमें जिलेभर के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद सीएचओ की टीम ने सभी कॉपियों की दोबारा जांच की। तीसरे चरण में प्रशासन की ओर से लगाए गए शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। तीनों टीमें अलग अलग थी और इनका आपस में कोई संपर्क नहीं था। अंत में डीडीसी सन्नी राज ने रैंडम आधार पर कॉपियों की जांच कर पूरी प्रक्रिया का सत्यापन किया। चार स्तर की जांच पूरी होने के बाद रात करीब नौ बजे जिला प्रशासन की वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया गया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Bhiwani News: अक्तूबर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, आज से वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध

यूपी बोर्ड का नया परीक्षा पैटर्न: लिखित पेपर के साथ स्कूल के नंबर भी जुड़ेंगे; जानिए 10वीं-12वीं में क्या बदलेगा और तैयारी कैसे करें

HP TET Exam Date 2026 जारी, 22 नवंबर से परीक्षा, देखें पूरा विषयवार शेड्यूल

3 नवंबर से होगी रेलवे लोको पायलट ALP 2026 परीक्षा, 11,127 पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Recruitment 2026 : सहायक लोको पायलटों की बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा तिथि घोषित - rrb alp recruitment 2026 first phase exam dates out for 11000 posts

Chandigarh-Haryana News: संबद्धता अटकी तो भी नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा

ओपन से 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: हरियाणा में 140 एग्जाम सेंटर बनाए; 39,537 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - Bhiwani News

NEET PG 2026 Exam Review LIVE: Provisional answer key on nbe.edu.in soon; cutoff marks
ताज़ा ख़बरें
- हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा अक्तूबर-2026 के एडमिट कार्ड, इस दिन से होंगे डाउनलोड
- रेलवे: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी-1 की तारीखें घोषित, नवंबर में होगी परीक्षा, नोट करें शेड्यूल
- हरियाणा में 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड कल होंगे जारी: 140 परीक्षा केंद्र बनाए, 39537 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 25646 छात्र व 13891 छात्राएं होंगी शामिल - Bhiwani News
- AI used in exam, a studentâs death and a campus on the boil: Who is IIT-Bombay professor Suryanarayana Doolla
- एमबीबीएस दाखिला फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले में SIT ने जब्त किए दस्तावेज, आरोपी छात्राएं फरार - mbbs admission fraud case sit visits medical colleges gets offices opened on a holiday
- CBSE Date Sheet 2027: क्या इस वीक आ जाएगी सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षा डेटशीट? पढ़ें पूरी अपडेट - cbse datesheet 2027 will the cbse class 10 and 12 board exam date sheet be released this week read the full update
- बिहार बोर्ड कक्षा 10 अर्धवार्षिक हिंदी प्रश्न पत्र 2026-27, परीक्षा आंसर की और समाधान (21 सितंबर)
- Justice For All’s Save India from Fascism campaign condemns West Bengal Government closure of 252 madrasas, leaving thousands of students without access to Islamic education - Justice For All

