होमएग्ज़ाम्सराजनीति शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 239 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
एग्ज़ाम्स

राजनीति शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 239 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

राजनीति शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 239 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित आयोग ने अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने का आग्रह किया…

9 सितंबर 2026 को 05:02 pm बजे
राजनीति शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 239 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

सौजन्य से:- etvbharat.com

राजनीति शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 239 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

आयोग ने अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने का आग्रह किया है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : September 9, 2026 at 10:05 PM IST

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में राजनीति शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है.

एचपीआरसीए के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया, "राजनीति शास्त्र शिक्षकों के 95 पदों के लिए कुल 3650 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 3002 अभ्यर्थियों ने सीबीटी परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा के परिणाम के आधार पर 239 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पात्र पाया गया है. चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के परिसर में शुरू होगा. आयोग की ओर से संबंधित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के संबंध में सूचना उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी. अभ्यर्थियों को अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा".

आयोग के सचिव ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी. इसके अलावा दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और वैध आईडी प्रूफ भी साथ रखना अनिवार्य होगा. उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोग के परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि चयनित अभ्यर्थी 17 सितंबर को निर्धारित समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे इसके लिए बाद में कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा. ऐसे में सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होकर अपनी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. राजनीति शास्त्र शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: प्रूफ रीडर भर्ती, 18 और उम्मीदवारों को मिला मौका, इस दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें