होमएग्ज़ाम्सपेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
एग्ज़ाम्स

पेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

पेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला बिहार के 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार बोर्ड ने इस…

12 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
पेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

सौजन्य से:- Hindustan

पेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

बिहार के 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बिहार बोर्ड ने इस काम को गति दी है। 12 जिलों में जगह का चयन कर प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। पेपर लीक और एग्जाम में गड़बड़ी-कदाचार को रोकने के लिए परीक्षा भवन बनाए जा रहे हैं।

बिहार में पेपर लीक और एग्जाम में कदाचार को रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस संबंध में बिहार बोर्ड यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) को निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने 33 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। पहले चरण में 12 जिलों में परीक्षा भवन के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इनमें सीतामढ़ी, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, कैमूर, नालंदा, मधेपुरा जैसे जिले शामिल हैं।

अधिकतर परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम को मौजूदा स्कूलों के परिसर में ही बनाया जाएगा। लगभग एक से डेढ़ एकड़ जमीन पर परीक्षा भवन के साथ स्ट्रॉन्ग रूम का निर्माण किया जाएगा। परीक्षा भवन में छात्र-छात्राओं के कदाचार मुक्त एग्जाम की सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं, स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच एग्जाम के पेपर और आंसर शीट आदि को रखने की व्यवस्था होगी।

सरकार का कहना है कि इससे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के पेपर एवं अन्य आवश्यक सामग्री के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी। साथ ही परीक्षा संचालन की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। यह कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

पहले चरण में यहां बनेंगे परीक्षा भवन

बीएसईबी की ओर से पहले चरण में 12 जिलों में एग्जाम सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। रोहतास जिले में सासाराम के तकिया श्रीशंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखीसराय में शरमा, रामगढ़ चौक स्थित श्रीढ़ेरनाथ महादेव उच्च विद्यालय, बेगूसराय के विष्णुपुर में राजकीय बुनियादी विद्यालय, सीतामढ़ी जिले में डुमरा के बरियारपुर मध्य विद्यालय, मोतिहारी में पीएमश्री जिला स्कूल, वैशाली जिले के भगवानपुर स्थित सराय आदर्श उच्च विद्यालय, भभुआ के रतवार उच्च माध्यमिक विद्यालय, नालंदा में राजगीर के आरडीएस प्लस 2 विद्यालय, जमुई में जमुई बाजार प्ल्स टू उच्च विद्यालय, कटिहार में दर्शन साह कॉलेज, नवादा में कन्हाई इंटर स्कूल और मधेपुरा में भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी परिसर में परीक्षा भवन का निर्माण होगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें