होमएग्ज़ाम्सयूपी बोर्ड की हाईस्कूल मूल्यांकन व्यवस्था बदली: विज्ञान और गृह विज्ञान में अब आंतरिक मूल्यांकन नहीं; बोर्ड कराएगा 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल मूल्यांकन व्यवस्था बदली: विज्ञान और गृह विज्ञान में अब आंतरिक मूल्यांकन नहीं; बोर्ड कराएगा 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Board Highschool Science Practical Exam Update | New Marking System यूपी बोर्ड की हाईस्कूल मूल्यांकन व्यवस्था बदली:विज्ञान और गृह विज्ञान में अब आंतरिक मूल्यांकन नहीं…

9 सितंबर 2026 को 05:02 pm बजे
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल मूल्यांकन व्यवस्था बदली:  विज्ञान और गृह विज्ञान में अब आंतरिक मूल्यांकन नहीं; बोर्ड कराएगा 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UP Board Highschool Science Practical Exam Update | New Marking System

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल मूल्यांकन व्यवस्था बदली:विज्ञान और गृह विज्ञान में अब आंतरिक मूल्यांकन नहीं; बोर्ड कराएगा 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब कक्षा 10वीं में विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। इसकी जगह यूपी बोर्ड खुद 30-30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा कराएगा। नई व्यवस्था के तहत छात्रों की अंकतालिका में प्रैक्टिकल के अंक भी दर्ज किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 9 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह बदलाव शासन के 29 जनवरी 2026 के निर्देश के आधार पर परिषद के विनियमों में किया गया है।

अब तक 5 प्वाइंट स्केल पर होता था मूल्यांकन

पुरानी व्यवस्था में हाईस्कूल के विभिन्न विषयों में प्रैक्टिकल कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन 05 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग प्रणाली के आधार पर किया जाता था। इसका परिणाम अंकपत्र में ग्रेड के रूप में दर्ज होता था।

नई व्यवस्था में विज्ञान और गृह विज्ञान को इससे अलग कर दिया गया है। इन दोनों विषयों में अब बोर्ड स्तर पर प्रैक्टिकल परीक्षा होगी और उसके अंक विद्यार्थियों के अंकपत्र में दर्ज किए जाएंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में 05 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन की पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी।

यानी बदलाव केवल विज्ञान और गृह विज्ञान के प्रैक्टिकल मूल्यांकन में किया गया है। इन दोनों विषयों में अब स्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के बजाय बोर्ड की ओर से 30 नंबर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

शिक्षा अधिकारियों को प्रचार-प्रसार के निर्देश

बोर्ड सचिव ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), सभी मंडलीय संयुक्त एवं उप शिक्षा निदेशकों और मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज तथा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों को नई व्यवस्था की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी अपने-अपने जिलों में नई मूल्यांकन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने और स्कूलों व विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्या बदला, एक नजर में

- विज्ञान: 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा

- गृह विज्ञान: 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा

- अन्य विषय: 05 प्वाइंट स्केल पर आंतरिक मूल्यांकन जारी

- अंकपत्र: विज्ञान और गृह विज्ञान के प्रैक्टिकल के अंक भी दर्ज होंगे

- लागू: हाईस्कूल की नई मूल्यांकन व्यवस्था

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें