बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग की सक्रियता कक्षा 5 व 8वीं के विद्यार्थियों के रिकॉर्ड होंगे दुरुस्त - Sawai Madhopur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sawai madhopur - Education Department's Activeness Before Board Exams, Records Of Class 5th And 8th Students Will Be Corrected बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग की सक्रियता कक्षा 5 व 8…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sawai madhopur
- Education Department's Activeness Before Board Exams, Records Of Class 5th And 8th Students Will Be Corrected
बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग की सक्रियता कक्षा 5 व 8वीं के विद्यार्थियों के रिकॉर्ड होंगे दुरुस्त
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
कक्षा 5वीं की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा और कक्षा 8वीं की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा-2027 की तैयारियों को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन शुरू होने से पहले विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों को शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, कक्षा, विद्यालय सहित अन्य विवरणों की जांच कर आवश्यक संशोधन करने होंगे। राजस्थान के शाला दर्पण पोर्टल पर कक्षा 5, 8 की परीक्षा से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रिया संचालित की जाती है।
डाइट प्राचार्य देवीलाल मीना ने बताया कि समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने से पहले विद्यार्थियों के रिकॉर्ड का मिलान कर लिया जाए। यदि किसी विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण में गलती है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल दुरुस्त किया जाए। विभाग की पूर्व जारी गाइडलाइन में भी परीक्षा आवेदन से पहले शाला दर्पण पर विद्यार्थियों के विवरण में त्रुटियों को सुधारने पर जोर दिया गया था। इस बार विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि स्कूल स्तर पर रिकॉर्ड अपडेट करने में लापरवाही नहीं हो, क्योंकि परीक्षा आवेदन से लेकर परिणाम और प्रमाण-पत्र जारी होने तक यही विवरण महत्वपूर्ण रहेगा।
आरटीई विद्यार्थियों की कक्षा भी करनी होगी अपडेट
शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों के रिकॉर्ड को लेकर भी स्कूलों को सावधान किया है। आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों की वर्तमान कक्षा का विवरण भी ऑनलाइन अपडेट करना होगा। इससे परीक्षा आवेदन के दौरान विद्यार्थी की कक्षा और अन्य रिकॉर्ड में किसी प्रकार का अंतर नहीं रहेगा।
41 जिलों की नई मैपिंग होगी
विभाग के अनुसार पिछले वर्ष परीक्षा के लिए 41 जिलों की मैपिंग की गई थी। इस प्रक्रिया के चलते नए सत्र में स्कूलों की जानकारी को दोबारा अपडेट करना महत्वपूर्ण हो गया है। विशेष रूप से खंड, जिला, पीईईओ और यूसीईओ क्षेत्र की मैपिंग वर्तमान प्रशासनिक स्थिति के अनुसार सही रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि स्कूलों की मैपिंग सही नहीं होने पर परीक्षा आवेदन, परीक्षा केंद्र निर्धारण और अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाओं में परेशानी आ सकती है। इसलिए संस्था प्रधानों को अपने विद्यालय की मैपिंग और पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी की जांच करने के लिए कहा गया है।
बिना रजिस्ट्रेशन वाले स्कूलों को अब नहीं मिलेगा अवसर
निर्देशों में निजी स्कूलों के साथ उर्दू और संस्कृत विद्यालयों को भी लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। इन विद्यालयों का शाला दर्पण पोर्टल पर अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें आवेदन प्रक्रिया से पहले पंजीकरण करवाना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले विद्यालयों को परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गलती हुई तो प्रमाण-पत्र में भी आ सकती है समस्या
विभाग ने संस्था प्रधानों को निर्देशित किया कि रिकॉर्ड में गलती होने पर उसे परीक्षा आवेदन से पहले ही ठीक कर लिया जाए। यदि विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम अथवा जन्मतिथि गलत दर्ज रह गई तो आगे परीक्षा परिणाम और प्रमाण-पत्र में भी वही विवरण प्रदर्शित हो सकता है। इसलिए स्कूलों को अभिभावकों से भी उनके बच्चों के नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि आदि का मिलान करवाने की अपील की गई है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य यही है कि परीक्षा आवेदन से लेकर परिणाम और प्रमाण-पत्र जारी होने तक विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में कोई विसंगति न रहे। शाला दर्पण पोर्टल पर परीक्षा परिणाम और अन्य शैक्षणिक सूचनाओं से संबंधित ऑनलाइन व्यवस्थाएं संचालित हैं।
सितंबर में ऑनलाइन आवेदन
कक्षा 5वीं और 8वीं की आगामी परीक्षा को लेकर स्कूल स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन अगस्त-सितंबर 2026 में लिए जाने की तैयारी है। परीक्षा फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसलिए स्कूलों के संस्था प्रधानों के सामने अब विद्यार्थियों के रिकॉर्ड को समय रहते सही करने की जिम्मेदारी है, ताकि परीक्षा आवेदन के समय किसी विद्यार्थी को तकनीकी या दस्तावेज संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। डाइट के जिला परीक्षा प्रभारी डॉ.राजेश मीना के अनुसार शिक्षा विभाग का उद्देश्य यही है कि परीक्षा आवेदन से लेकर परिणाम और प्रमाण-पत्र जारी होने तक विद्यार्थियों के रिकॉर्ड में किसी प्रकार की विसंगति नहीं रहे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

