पॉलीटेक्निक कॉलेज: 5वीं बार एडमिशन पोर्टल खुला - Balod News
- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Balod - Polytechnic College: Admission Portal Opens For The 5th Time पॉलीटेक्निक कॉलेज: 5वीं बार एडमिशन पोर्टल खुला - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज | बालोद जिले के दुधली (मालीघोरी) में संचा…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Balod
- Polytechnic College: Admission Portal Opens For The 5th Time
पॉलीटेक्निक कॉलेज: 5वीं बार एडमिशन पोर्टल खुला
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बालोद
जिले के दुधली (मालीघोरी) में संचालित पॉलीटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 5वीं बार एडमिशन पोर्टल खोला गया है। प्रबंधन के अनुसार 3 से 6 सितंबर तक इच्छुक स्टूडेंट्स प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। आवेदनों के आधार पर 8 और 9 सितंबर को प्रवेश दिया जाएगा। पीपीटी परीक्षा उत्तीर्ण स्टूडेंट्स प्रथम वर्ष के रिक्त सीटों में प्रवेश ले सकते है। 12वीं गणित या आईटीआई उत्तीर्ण द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते है। फर्स्ट सेमेस्टर में 69 सीटें खाली है।
चौथे चरण में प्रवेश के लिए 8 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं थर्ड सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 16 स्टूडंेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेश के आधार पर संस्था कार्यालय में पहुंचकर 13 और 14 अगस्त को प्रवेश लेने मौका दिया गया था। प्रभारी प्राचार्य सोहन वर्मा ने बताया कि 10 अगस्त को आईटीआई का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश के लिए चौथी बार एडमिशन पोर्टल खोला गया था। अब 5वीं बार 9 सितंबर तक प्रवेश लेने मौका दिया गया है। उम्मीद है तय समय में ऑनलाइन आवेदन के आधार पर कई स्टूडेंट्स प्रवेश लेने पहुंचेंगे। एडमिशन ले चुके फर्स्ट सेमेस्टर स्टूडेंट्स की पढ़ाई चल रही है।
अस्तित्व में आने के बाद पहली बार 100 स्टूडेट्स प्रबंधन के अनुसार अस्तित्व मंे आने के बाद पहली बार फर्स्ट सेमेस्टर में 100 से ज्यादा स्टूडेट्स ने एडमिशन लिया है। ऐसी स्थिति 10 साल में पहली बार बनी। वर्ष 2017 से 2025 तक एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 100 से कम रही। तीन ब्रांच में कुल 180 सीटें है। बालोद जिले में जब कॉलेज की बिल्डिंग नहीं बनी थी, तब धमतरी जिले में बालोद जिले का कॉलेज जुलाई-अगस्त 2017 से अस्तित्व में आया था। प्रबंधन के अनुसार हॉस्टल तैयार हो जाएगा तो भविष्य में एडमिशन की स्थिति और बेहतर हो जाएगी।
प्रदेश के 38 कॉलेजों में 2 हजार से ज्यादा सीटें खाली कॉलेज में एडमिशन के लिए चार बार मौका मिलने के बावजूद प्रदेश के 38 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में फर्स्ट सेमेस्टर की 2 हजार से ज्यादा सीटें खाली है। प्रबंधन के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के 38 पॉलीटेक्निक कॉलेजों मंे फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 5 हजार 931 सीटें है। जिसमंे से 3 हजार 500 से ज्यादा सीटो में स्टूडेंट्स एडमिशन ले चुके है। पिछले वर्ष 38 कॉलेजों में कुल 3 हजार 118 स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया था। पिछले साल की तुलना में इस बार एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स ज्यादा है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

