एक साथ 587 अनुकम्पा नियुक्ति दे रहा स्कूल शिक्षा विभाग: सहायक ग्रेड 3 के पद पर दी जा रही नौकरी, प्रमोशन से रिक्त हुए पद तो मिला मौका - Bhopal News
- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - MP School Education Department Compassionate Appointment List | Latest News एक साथ 587 अनुकम्पा नियुक्ति दे रहा स्कूल शिक्षा विभाग:सहायक ग्रेड 3 के पद पर दी जा रही नौकरी, प्रमोशन से र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- MP School Education Department Compassionate Appointment List | Latest News
एक साथ 587 अनुकम्पा नियुक्ति दे रहा स्कूल शिक्षा विभाग:सहायक ग्रेड 3 के पद पर दी जा रही नौकरी, प्रमोशन से रिक्त हुए पद तो मिला मौका
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामलों की समीक्षा किए जाने के पहले विभागों ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने तो इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तलब कर अनुकम्पा नियुक्ति के पेंडिंग प्रकरणों की जानकारी लेने के बाद सहायक ग्रेड तीन के 587 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंगलवार शाम तक 400 से अधिक पदों पर अनुकम्पा आधार पर नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए। एक साथ यह नियुक्तियां प्रमोशन से रिक्त हुए पदों की संख्या के आधार पर की जा रही हैं।
लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुलाकर पहले नियुक्ति की पेंडेंसी की जानकारी ली और फिर इसके कारण जिला शिक्षा अधिकारियों से पूछे।
बताया जाता है कि सालों से केस लटकाकर रखने वाले जिला शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले में टालमटोल करने की कोशिश की तो आयुक्त ने सभी को मंगलवार को ही नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए निर्देशित कर दिया।
पूरी पड़ताल के बाद यह सामने आया है कि 587 मामले में अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश एक दिन में जारी हो सकते हैं। आयुक्त सिंह की सख्ती के बाद तेजी से अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
900 केस थे पेंडिंग, अब सिर्फ 313 बचेंगे
ढाई लाख से अधिक के शैक्षणिक अमले वाले स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के 900 मामले पेडिंग थे।
आयुक्त अभिषेक सिंह की सख्ती के बाद अब यहां 587 मामलों में आदेश जारी होते ही पेंडिंग मामलों की संख्या 313 रह जाएगी। इनमें भी नियुक्ति के आदेश प्रमोशन से पद रिक्त होने के साथ जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Paid Rs 84,960 for '100% placement guarantee', got no job: MBA graduate wins refund

Data Science Course Hyderabad: Why Boston Institute of Analytics Is India’s #1 Ranked Institute for Placement Support

Mizoram CM reviews school education dept, teacher recruitment

Interview: University of Bristol VC Evelyn Welch explains how the varsity is reimagining UK-India education

Beyond Marks And Careers: Mansukh Mandaviya’s Message For India’s Students At TimesNow.in Education Summit 2026

Wipro slashes FY26 fresher hiring target to 7,500-8,000 amid muted Q3 show

Freshers Life Science Jobs 2026: Novartis Associate Analyst Hiring

RRB Nursing Superintendent 2026: 365 पदों पर भर्ती, आवेदन, पात्रता और सिलेबस
ताज़ा ख़बरें
- 7 Data Science Jobs for Freshers
- Fresher hiring targets set, but overall IT recruitment stays restrained
- पीएमकेवीवाई ने केवल 7% प्लेसमेंट दर दर्ज की है, जो भारत के कौशल रोजगार अंतर को उजागर करता है - बिजनेसटुडे
- शिक्षक सत्याग्रह: समय पर वेतन, प्रोन्नति पर शिक्षा विभाग...
- रेलवे शिक्षक भर्ती में प्रयागराज के 19 अभ्यर्थी सफल
- इंजीनियरिंग कैंपस प्लेसमेंट में बदलाव: कम नियुक्तियां, अधिक वेतन चेक
- कक्षा 8 से करियर शुरू करने में मदद, कोचिंग पर अंकुश लगाने के लिए स्कूली शिक्षा तय करें: पैनल
- CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए: आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था

