होमएग्ज़ाम्सरुहेलखंड विवि के लिए खेले, अब विशेष परीक्षा को भटक रहे 70 खिलाड़ी; SBI PO पास छात्र का करियर अटका - rohilkhand university mjpru special exam delay players result stuck
एग्ज़ाम्स

रुहेलखंड विवि के लिए खेले, अब विशेष परीक्षा को भटक रहे 70 खिलाड़ी; SBI PO पास छात्र का करियर अटका - rohilkhand university mjpru special exam delay players result stuck

रुहेलखंड विवि के लिए खेले, अब विशेष परीक्षा को भटक रहे 70 खिलाड़ी; SBI PO पास छात्र का करियर अटका रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लगभग 70 खिलाड़ी छात्र खेल प्रतियोगिताओं के कारण छूटी परीक्षाओं के लिए विशेष परीक्षा का इंतजार कर…

2 सितंबर 2026 को 12:29 am बजे
रुहेलखंड विवि के लिए खेले, अब विशेष परीक्षा को भटक रहे 70 खिलाड़ी; SBI PO पास छात्र का करियर अटका
 - rohilkhand university mjpru special exam delay players result stuck

सौजन्य से:- Jagran

रुहेलखंड विवि के लिए खेले, अब विशेष परीक्षा को भटक रहे 70 खिलाड़ी; SBI PO पास छात्र का करियर अटका

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लगभग 70 खिलाड़ी छात्र खेल प्रतियोगिताओं के कारण छूटी परीक्षाओं के लिए विशेष परीक्षा का इंतजार कर ...और पढ़ें

HighLights

- जनवरी में आयोजित सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में प्रतिभागिता के कारण छूटी थी परीक्षा

- रुहेलखंड विवि और संबद्ध कालेजों के करीब 70 विद्यार्थियों का परिणाम आया था अधूरा

जागरण संवाददाता, बरेली। राज्य स्तर के खेलों में रुवि का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी उनका अपना विश्वविद्यालय कर रहा है। जिस विश्वविद्यालय ने परीक्षा के समय उन्हें खेलने के लिए बाहर भेजा, अब वही विशेष परीक्षा कराने में आनाकानी कर रहा है। परीक्षा नहीं दे पाने के कारण विद्यार्थियों की बैक आ गई।

पिछले सात माह से वह छूटी परीक्षा कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। खेल विभाग ने अब तक उनकी सूची परीक्षा नियंत्रक को नहीं भेजी है। विद्यार्थी दोनों कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहुंचे छात्र हर्षित ने कहा, उन्होंने जनवरी 2026 में आयोजित सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबाॅल टूर्नामेंट में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के कारण उनकी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा छूट गई थी।

उस समय विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि खिलाड़ियों के लिए विशेष परीक्षा जल्द आयोजित कराई जाएगी, लेकिन सात महीने बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। परीक्षा न होने के कारण छात्र का परिणाम अधूरा है और बैक दर्शायी जा रही है।

इसका सीधा असर उसके करियर पर पड़ रहा है। हर्षित ने हाल ही में एसबीआइ पीओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को प्रस्तावित है। अधूरे परिणाम के चलते दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रक्रिया में बाधा आने की आशंका है।

खेल के पुरस्कार के रूप में मिली परेशानी

हर्षित का आरोप है कि वह सात महीनों में कई बार परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंच चुके हैं, लेकिन हर बार केवल इंतजार करने को कहा गया। उसका कहना है कि विश्वविद्यालय के लिए मैदान में खेलने का पुरस्कार उसे परेशानी के रूप में मिला है।

यह समस्या केवल एक छात्र तक सीमित नहीं है। विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों के लगभग 70 विद्यार्थियों की परीक्षाएं खेल प्रतियोगिताओं के कारण प्रभावित हुई थीं।

खेल प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की विशेष परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं, जबकि पांचवें सेमेस्टर की प्रक्रिया जारी है। अब विश्वविद्यालय परिसर के खिलाड़ियों की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शेष हैं।

प्रकरण सात माह पुराना है, जोकि मेरे कार्यकाल का नहीं है। छात्र पहली बार मेरे पास आया है। खेल विभाग से प्रभावित विद्यार्थियों की अंतिम सूची प्राप्त होते ही विशेष परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

- डाॅ. अनिल कुमार यादव, परीक्षा नियंत्रक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों की सूची खेल विभाग की ओर से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पूर्व में भेजी जा चुकी है। अगर किसी प्रकार की समस्या है तो वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।

- प्रो. एसएस बेदी, क्रीड़ा सचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू का खौफ: बरेली मंडल में 16 मरीज मिले, एक महिला की मौत; डेंगू-मलेरिया ने भी बढ़ाई चिंता

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें