इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे - munger college exam blunder students marked absent in results
इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे मुंगेर के हरि सिंह महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-3 के परीक्षा परिणाम में छात्रों को आंतरिक परीक्षा…

सौजन्य से:- Jagran
इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे
मुंगेर के हरि सिंह महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-3 के परीक्षा परिणाम में छात्रों को आंतरिक परीक्षा में शामिल होने के ...और पढ़ें
संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। स्थानीय हरि सिंह महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-3 के परीक्षा परिणाम में गंभीर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। यहां इंटरनल (आंतरिक) परीक्षा में विधिवत शामिल होने और उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के बावजूद कई परीक्षार्थियों को परिणाम में 'अनुपस्थित' (Absent) दर्शा दिया गया है। कॉलेज प्रशासन की इस चूक के कारण विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र और परीक्षा परिणाम अधर में लटक गया है। मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ा विरोध जताते हुए अविलंब त्रुटि दूर करने की मांग उठाई है।
सोमवार को एबीवीपी की महाविद्यालय अध्यक्ष अर्पण कुमारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र राम से मुलाकात की और उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्नातक बैकलॉग सत्र 2023-27 एवं सत्र 2024-28 के कई छात्र-छात्राओं ने पूरी निष्ठा से आंतरिक परीक्षा दी थी। इसके बावजूद जब विभाग द्वारा परिणाम जारी किया गया, तो उन्हें अनुपस्थित करार दे दिया गया।
विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर संकट, अविलंब सुधार की मांग
कॉलेज उपाध्यक्ष शैलब झा ने कहा कि परीक्षा विभाग की इस प्रकार की लापरवाही से निर्दोष विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग सकता है। अंक पत्र में अनुपस्थित दर्ज होने से विद्यार्थियों को अगले सत्र में प्रमोट होने और विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शामिल होने में भारी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा।
एबीवीपी नेताओं ने प्राचार्य से दो-टूक कहा कि सात अक्टूबर से कॉलेज में अगली आंतरिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में 7 अक्टूबर से पूर्व ही परीक्षा उपस्थिति पंजी (अटेंडेंस शीट) और उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कराकर परिणामों को सही किया जाए, ताकि छात्र मानसिक तनाव से मुक्त हो सकें।
समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज प्रशासन ने अपनी गलती सुधारते हुए छात्रों के अंक पत्र को अपडेट नहीं किया, तो विद्यार्थी परिषद प्रभावित छात्र-छात्राओं को एकजुट कर कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण लेकिन उग्र चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। इस मौके पर सत्यम कुमार निराला, श्रेयांश कुमार, शुभम केसरी समेत कई अन्य छात्र व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बड़ी खबर: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार, मई में दूसरा मौका; लागू होगा बेस्ट ऑफ टू नियम

राजस्थान दसवीं बोर्ड में पूरक परीक्षा का पैटर्न खत्म: अब साल में फरवरी-मार्च में होगा एग्जाम, तीन विषयों में मिलेगा अंक सुधार का मौका - Tonk News

हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका

राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दो बार होगी: इस सत्र से मेन एग्जाम फरवरी-मार्च और दूसरी परीक्षा मई में होगी, आदेश जारी - Ajmer News

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 9वीं-11वीं के छात्र विवरण में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें

भारत में बिना प्रवेश परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज 2026

जयपुर राजस्थान में अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा और मई में होगी सुधारात्मक परीक्षा
ताज़ा ख़बरें
- JAC बोर्ड परीक्षा: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए 75 उपस्थिति अनिवार्य, कम अटेंडेंस पर बढ़ेंगी मुश्किलें - jac board exams 75 attendance mandatory for 10th 12th
- यूपीएससी स्कॉलरशिप परीक्षा में टॉपर के 200 में से 197 अंक, टॉयलेट में नकल का आरोप
- 10वीं के बोर्ड में अब रटने की बजाय समझ और तर्क से देनी होगी परीक्षा - Bhopalgarh News
- St. Peter s Engineering College, Hyderabad | Admissions Open Now 9959222269 | 9032008578 | RTV | RTV Digital
- Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 22 को होगी जारी
- यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 फॉर्म (UP ITI Admission 2026 Form) : आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया, तिथि जानें
- रेलवे तकनीशियन भर्ती का एडमिट कार्ड जारी
- Central University secures 17th rank in India in Times Higher Education World University Rankings - The Statesman

