होमएग्ज़ाम्ससमस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज में पहला दाखिला, बेटे का सपना पूरा होते देख छलकी पिता की आंखें - admission process begins at shri ram janaki medical college in samastipur
एग्ज़ाम्स

समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज में पहला दाखिला, बेटे का सपना पूरा होते देख छलकी पिता की आंखें - admission process begins at shri ram janaki medical college in samastipur

समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज में पहला दाखिला, बेटे का सपना पूरा होते देख छलकी पिता की आंखें सरायरंजन के श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीतामढ़ी के ...और पढ़ें HighLights - श्…

18 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज में पहला दाखिला, बेटे का सपना पूरा होते देख छलकी पिता की आंखें
 - admission process begins at shri ram janaki medical college in samastipur

सौजन्य से:- jagran.com

समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज में पहला दाखिला, बेटे का सपना पूरा होते देख छलकी पिता की आंखें

सरायरंजन के श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीतामढ़ी के ...और पढ़ें

HighLights

- श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में नए सत्र का नामांकन शुरू।

- उज्जवल कुमार झा ने केंद्रीय कोटे से पहला दाखिला लिया।

- एमबीबीएस की 50 सीटों पर होगा दाखिला, सत्यापन जारी।

संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।

कॉलेज में पहले छात्र के रूप में केंद्रीय कोटे से सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड निवासी उज्जवल कुमार झा का दाखिला हुआ। बेटे के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेते ही पिता की आंखें खुशी से नम हो गईं। कॉलेज प्रशासन ने पहले नामांकित छात्र को सम्मानित भी किया।

50 सीटों पर होगा दाखिला

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) एसके कर्ण ने बताया कि विभाग की ओर से इस सत्र में एमबीबीएस के लिए कुल 50 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 15 प्रतिशत सीटें केंद्रीय कोटे के तहत निर्धारित हैं, जबकि 85 प्रतिशत सीटों पर राज्य कोटे से नामांकन होगा। केंद्रीय कोटे से ही उज्जवल कुमार झा का प्रथम छात्र के रूप में नामांकन हुआ है।

दूसरे चरण का सत्यापन जारी

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन का कार्य जारी है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। नामांकन पूरा होने के बाद मेडिकल छात्रों के लिए पठन-पाठन की व्यवस्था शीघ्र शुरू की जाएगी।

बेटे का दाखिला देख भावुक हुए पिता

उज्जवल के पिता रूपेश कुमार झा दिल्ली में रहकर टेलर्स का काम करते हैं। बेटे का मेडिकल कॉलेज में दाखिला होने पर वह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

मौके पर भाजपा नेता जयकृष्ण झा, पूर्व अस्पताल अधीक्षक डॉ. जीसी कर्ण, डॉ. शशिकांत कुमार, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. जीना आलम, डॉ. कंचन कुमारी, डॉ. सितेश कुमार कर्ण और निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें
एग्ज़ाम्स

एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर
एग्ज़ाम्स

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड - upsssc forest guardwildlife guard exam city details 2026 released and candidates can download it with 5 steps

AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in
एग्ज़ाम्स

AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in

Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India
एग्ज़ाम्स

Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India

VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल
एग्ज़ाम्स

VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल

वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News
एग्ज़ाम्स

वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News

Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा
पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश
एग्ज़ाम्स

Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश

ताज़ा ख़बरें