MHT-CET Admission 2026: BTech दाखिले का नया ट्रेंड, कंप्यूटर इंजीनियरिंग बनी छात्रों की पहली पसंद, देखें डिटेल
BTech Computer Engineering Admission 2026: बीटेक एडमिशन में नया ट्रेंड देखने को मिला है। MHT-CET Admission 2026 के आंकड़ों के मुताबिक कंप्यूटर इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा दाखिले हुए है। इससे इंजीनियरिंग में कंप्यूटर से ज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
BTech Computer Engineering Admission 2026: बीटेक एडमिशन में नया ट्रेंड देखने को मिला है। MHT-CET Admission 2026 के आंकड़ों के मुताबिक कंप्यूटर इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा दाखिले हुए है। इससे इंजीनियरिंग में कंप्यूटर से जुड़े कोर्सेस की मांग का अनुमान लगा सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।
Computer Engineering Most Preferred Branch : इंजीनियरिंग काॅलेजों में BTech दाखिले का ट्रेंड नया रहा है। महाराष्ट्र के MHT-CET Admission 2026 के अंतिम प्रवेश आंकड़ों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग सबसे अधिक दाखिले वाली ब्रांच रही। आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो इस ब्रांच में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही अलग-अलग विश्वविद्यालयों से संबद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों में हुए दाखिलों का डेटा भी राज्य में छात्रों की पसंद को बताता है।
यह आंकड़ा उन छात्रों के लिए भी उपयोगी है जो इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच और एडमिशन ट्रेंड को समझना चाहते हैं। यहां MHT-CET 2026 के इंजीनियरिंग प्रवेश से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी जा रही है।
महाराष्ट्र में 1.81 लाख से ज्यादा इंजीनियरिंग एडमिशन
इस बार यानी एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए महाराष्ट्र में BE और BTech में 1,81,927 छात्रों ने एडमिशन लिया है। MHT-CET 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org के मुताबिक, राज्य के 387 इंजीनियरिंग कॉलेजों और 111 ब्रांच में प्रवेश दिया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 1,14,121 छात्र और 67,806 छात्राएं शामिल हैं। पिछले एकेडमिक ईयर के 1,66,746 इंजीनियरिंग दाखिलों की तुलना में इस बार कुल संख्या में 15,181 की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
BTech दाखिले में नया ट्रेंड, कंप्यूटर इंजीनियरिंग बनी पहली पसंद
राज्य में बीटेक एडमिशन में नया ट्रेंड देखने को मिला है। आमतौर पर BTech की कोर्स ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में सबसे ज्यादा एडमिशन होते हैं लेकिन यहां कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्रों की पहली पसंद बनी है।
इस बार कंप्यूटर इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 28,170 छात्रों ने दाखिला लिया।
इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 19,702, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन
इंजीनियरिंग में 18,895 और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 18,277 ने प्रवेश लिया।
इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलाॅजी में 15,219 और सिविल इंजीनियरिंग में 14,213 छात्रों ने दाखिला लिया। ये आंकड़े हैं कि 2026-27 के प्रवेश डेटा में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिमांड बढ़ गई है।
AI और नई टेक्नोलॉजी वाली ब्रांच में भी दाखिले
इंजीनियरिंग एडमिशन डेटा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस से जुड़े कोर्सेस भी शामिल रहे। AI और डेटा साइंस की बात की जाए तो 10,502 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में 6,650 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग में 4,606 दाखिले हुए।
यूनिवर्सिटी लेवल पर देखा जाए तो सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) से संबद्ध इंजीनियरिंग काॅलेजों में सबसे ज्यादा 64,822 छात्रों ने दाखिला लिया। यह टोटल 1,81,927 दाखिले का करीब 35.63% है। इसके बाद डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी, लोनरे में 34,385 और मुंबई विश्वविद्यालय में 32,126 एडमिशन हुए।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
एआईएपीजीईटी: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें

एम्स नॉर्सेट-11 परिणाम: प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 55 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल; फटाफट यहां देखें स्कोर

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड - upsssc forest guardwildlife guard exam city details 2026 released and candidates can download it with 5 steps

AIAPGET 2026 results out at exams.nta.nic.in

Top Engineering Colleges Accepting JEE Main Score (State-Wise List) - The Times of India

VKSU PG प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी: 74% हुए सफल

वीकेएसयू : पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 8,087 अभ्यर्थी पास - arrah News

Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश
ताज़ा ख़बरें
- ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा के घोषित परिणाम में 141 अभ्यर्थी पास
- DSSSB ASO Admit Card 2026 जारी, 21 सितंबर से परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड
- AIAPGET 2026 Result Out: Direct Download Link, Steps to Download
- यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 30 से शुरू होगा
- औरंगाबाद में 255 इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में परीक्षा शुरू: 11वीं, 12वीं के करीब 60 हजार परीक्षार्थी हो रहे शामिल; पहले दिन साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा - Aurangabad (Bihar) News
- बिहार बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी: 30 सितंबर तक...
- समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज में पहला दाखिला, बेटे का सपना पूरा होते देख छलकी पिता की आंखें - admission process begins at shri ram janaki medical college in samastipur
- ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग करने का मौका, भारतीय छात्राओं को स्कॉलरशिप दे रही ये यूनिवर्सिटी, शर्तें भी देखें

