CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, नाम-जन्मतिथि से लेकर विषय तक लिखने में गलती पड़ सकती है भारी - cbse 10th 12th board exam 202627 schedule released dates rules
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, नाम-जन्मतिथि से लेकर विषय तक लिखने में गलती पड़ सकती है भारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026-27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों की…

सौजन्य से:- Jagran
CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, नाम-जन्मतिथि से लेकर विषय तक लिखने में गलती पड़ सकती है भारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026-27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों की अभ्यर्थी सूची जमा करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
HighLights
- सीबीएसई ने 2026-27 बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया।
- छात्रों की जानकारी और विषय चयन में सावधानी बरतने के निर्देश।
- 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो अवसरों में आयोजित की जाएगी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026-27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों की अभ्यर्थी सूची जमा करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को छात्रों का विवरण बेहद सावधानी से भरने के निर्देश दिए हैं। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य जरूरी जानकारी शामिल है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी दर्ज होने पर बाद में सुधार का अवसर सीमित रहेगा।
सामान्य शुल्क देकर विवरण दे सकेंगे
स्कूल 24 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ छात्रों का विवरण अंतिम रूप से जमा कर सकेंगे। इसके बाद 22 से 30 अक्टूबर तक प्रति छात्र 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ विवरण जमा करने का मौका दिया जाएगा। वहीं, शुल्क के साथ जमा किए गए विवरण में भी स्कूलों को अंतिम रूप देने से पहले सभी जानकारियों की जांच करनी होगी।
जानकारी का मिलान करने का आदेश
बोर्ड ने छात्रों की जानकारी में गलती की स्थिति में दो से चार नवंबर 2026 तक डाटा सत्यापन पर्ची के माध्यम से नाम, माता-पिता या अभिभावक के नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी में सुधार का अवसर दिया है। इस अवधि के बाद बोर्ड की ओर से किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए स्कूलों को प्रवेश और नाम वापसी रजिस्टर से प्रत्येक छात्र की जानकारी का मिलान करने को कहा गया है।
संशोधन की अनुमति सामान्य तौर पर नहीं होगी
बोर्ड ने विषय चयन को लेकर भी स्कूलों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। छात्रों के विषय सीबीएसई की निर्धारित अध्ययन योजना के अनुसार ही होने चाहिए। गलत विषय संयोजन दर्ज होने पर छात्र को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलने की स्थिति बन सकती है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूची जमा होने के बाद विषय बदलने, छात्र का नाम जोड़ने या हटाने और अन्य संशोधन की अनुमति सामान्य तौर पर नहीं होगी।
10वीं में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा
वर्ष 2026-27 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो अवसरों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। पहली परीक्षा में उत्तीर्ण और पात्र छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में निर्धारित विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार का अवसर मिलेगा।
स्कूलों को अंतिम सूची तैयार करने के बाद छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर लेने तथा सूची को अपने रिकाॅर्ड में सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
AIIMS देवघर और HSSC में समझौता: स्वास्थ्य कौशल विकास को...

'लहंगा किस चीज से उठाया जाता है?': बिहार बोर्ड की परीक्षा में नहीं पूछा गया ये सवाल, जानें क्या था असली प्रश्न

झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सख्त: केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पाबंदियां, साइबर कैफे और जेरॉक्स दुकानें रहेंगी बंद - Jhajjar News

कक्षा 1-5 का परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों के खिले चेहरे

उत्तराखंड बोर्ड में 9वीं-11वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी: 2028 की बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ 10 रुपये फीस, 31 अक्टूबर 2026 तक मौका - Nainital News

उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध: झज्जर में फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी रहेंगे बंद,1 से 24 अक्टूबर तक परीक्षाएं, DC के आदेश - Jhajjar News

BBOSE June Result 2026: बीबोस कक्षा 10वीं-12वीं जून परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
ताज़ा ख़बरें
- Bihar Board Exam 2026-28: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं पंजीकरण की समय-सीमा 9 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
- Who is Mandeep K Bhandari? Education qualification, medical background and career of new CBSE chairman
- सीएसजेएमयू परीक्षा अलर्ट: यूनिवर्सिटी की आज की सभी मिड सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द, वीसी बोले- कैंपस न आएं छात्र
- UP Police Constable Bharti: सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा PET - up police constable pet admit card out exam starts oct 1
- Hapur News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- NEET PG counselling 2026 date: Check step-by-step process, documents required for registration and other details
- NEET PG 2026 Toppers List OUT: AIR 1, Top 20 Rankers & Scores
- IITs bar Oracle, 21 other companies from campus hiring over withdrawn job offers

