CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का परिणाम जारी, 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हित, 21 सितंबर से हो सकते हैं इंटरव्यू
CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का परिणाम जारी, 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हित, 21 सितंबर से हो सकते हैं इंटरव्यू कुल 265 पदों के लिए जून में हुई थी लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा के लिए 3921 अभ्यर्थी थे, संवा…

सौजन्य से:- ETV Bharat
CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का परिणाम जारी, 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हित, 21 सितंबर से हो सकते हैं इंटरव्यू
कुल 265 पदों के लिए जून में हुई थी लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा के लिए 3921 अभ्यर्थी थे, संवाददाता प्रवीण सिंह की रिपोर्ट
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : September 1, 2026 at 8:52 AM IST
|Updated : September 1, 2026 at 9:08 AM IST
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम जारी किए हैं. लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को चिन्हित कर दिया है. आयोग ने अलग-अलग वर्गों और उपवर्गों में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना है. राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है.
265 पदों के लिए निकली थी भर्ती
आयोग की ओर से विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 सेवाओं के कुल 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी. प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3921 अभ्यर्थियों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए चिन्हित किया गया था.
जून में हुई थी मुख्य परीक्षा
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को आयोजित की गई थी. अब इसके परिणाम जारी करते हुए 608 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है. साक्षात्कार के लिए चिन्हित सभी अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन दर्ज करनी होगी. अग्रमान्यता दर्ज करने की तारीख आयोग अलग से जारी करेगा.
इंटरव्यू से एक दिन पहले होगा दस्तावेज सत्यापन
आयोग ने साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार की तय तारीख से एक दिन पहले मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं. दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
21 सितंबर से शुरू हो सकता है साक्षात्कार
आयोग के अनुसार, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से प्रारंभ होने की संभावना है. साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत सूचना, कार्यक्रम और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे.
वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा का परिणाम और साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है. आयोग ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहने की अपील की है.
परीक्षा से जुड़े मुख्य आंकड़े
कुल पद: 265
मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हित अभ्यर्थी: 3921
साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थी: 608
मुख्य परीक्षा: 6 से 9 जून 2026 तक हुई
साक्षात्कार की संभावित शुरुआत: 21 सितंबर 2026
दस्तावेज सत्यापन: साक्षात्कार से एक दिन पहले
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

