CTET परीक्षा की नई तारीख पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल
CTET परीक्षा की नई तारीख पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल सीबीएसई जल्द ही CTET परीक्षा का नया शेड्यूल घोषित करने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित की गई थी, छात्र आधिकार…

सौजन्य से:- ABP News
CTET परीक्षा की नई तारीख पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल
सीबीएसई जल्द ही CTET परीक्षा का नया शेड्यूल घोषित करने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित की गई थी, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रख सकते हैं नजर.
CBSE के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है. सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET सितंबर 2026 की संशोधित परीक्षा तिथि घोषित करने जा रहा है. परीक्षा की नई तारीखें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएंगी.
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद, बोर्ड उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी करेगा. एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होने वाली है.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोबारा खुली थी Application Window
CTET परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव की एक मुख्य वजह आवेदन प्रक्रिया का दोबारा शुरू होना है. सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद, सीबीएसई को CTET सितंबर 2026 की Application Window को फिर से खोलना पड़ा था. उम्मीदवार 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक इस परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन कर सकते थे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बोर्ड परीक्षा की 22nd edition के लिए नया शेड्यूल तैयार करने में जुटा है, जिसे बहुत जल्द सार्वजनिक कर दिया जाएगा.
कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?
CTET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा. CTET के प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे. साथ ही पेपर 1 में पांच और पेपर 2 में चार अलग-अलग सेक्शन शामिल होंगे. परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 90 अंक हासिल करना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें- अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
पेपर 1 और पेपर 2 में क्या अंतर है?
पेपर 1- यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं.
पेपर 2- यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं.
यह परीक्षा उन सभी लोगों के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा Eligibility Test है जो केंद्र सरकार के स्कूलों और विभिन्न राज्यों द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाना चाहते हैं.
सीबीएसई ने साफ किया है कि सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए CTET सर्टिफिकेट की वैधता अब आजीवन रहेगी. यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद यह प्रमाणपत्र हमेशा के लिए मान्य होगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा, क्योंकि बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

