CTET 2026 Exam Date: दिसंबर में होगा सीटेट एग्जाम? फॉर्म करेक्शन नोटिस से मिला हिंट, पक्की कर लें तैयारी
यह नोटिस उस समय जारी हुआ जब लाखों उम्मीदवार सीटेट एग्जाम डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीचर की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी (CTET Prepration) पक्की कर लेनी चाहिए। CTET New Notice: सीटेट…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यह नोटिस उस समय जारी हुआ जब लाखों उम्मीदवार सीटेट एग्जाम डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीचर की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी (CTET Prepration) पक्की कर लेनी चाहिए।
CTET New Notice: सीटेट के नए नोटिस में क्या है?
सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का फॉर्म भर चुके उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया है। आवेदन की सुविधा बंद होने के बाद, CTET के 22वें एडिशन के लिए बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET 2026 एप्लीकेशन के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो शुरू कर दी है।
उम्मीदवार 7 सितंबर से 10 सितंबर, 2026 के बीच अपने एप्लीकेशन फॉर्म में तय जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। यह कदम CBSE द्वारा अगस्त में CTET एप्लीकेशन प्रोसेस को फिर से शुरू करने के बाद उठाया गया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए रजिस्टर करने का एक और मौका मिला है।
CTET 2026 करेक्शन विंडो 10 सितंबर तक खुली रहेगी। इस दौरान वे उम्मीदवार भी अपना फॉर्म ठीक कर सकते हैं (अगर जरूरत हो), जिन्होंने मई-जून में आवेदन किया था।
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में लिखा, 'जानकारी में ऑनलाइन सुधार की सुविधा, जहां लागू हो, आधिकारिक CTET वेबसाइट https://ctet.nic.in पर 07.09.2026 से 10.09.2026 तक उपलब्ध रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने 11.05.2026 से 10.06.2026 की पिछली आवेदन विंडो के दौरान अपने आवेदन जमा किए थे, वे भी सुधार विंडो के दौरान अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं, जहां लागू हो। किसी भी परिस्थिति में 10.09.2026 के बाद सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी।'
सीटेट एग्जाम दिसंबर में? नोटिस में मिला हिंट
बोर्ड द्वारा जारी सीटेट करेक्शन विंडो ओपन के नोटिस में एक बड़ा बदलाव देखा गया है। जिसके बाद उम्मीदवार और कोचिंग टीचर्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि सीटेट एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित किए जाने की पूरी संभावना है।
नोटिस में जहां पहले 'F. No. CBSE/CTET/ Sept./2026/e-73233' लिखा था, अब नए नोटिस में वहां 'F.No.: CBSE/CTET/December-2026' लिखा हुआ है।
पहले एग्जाम सितंबर 2026 में होने वाला था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद, परीक्षा स्थगित करके उम्मीदवारों का आवेदन का दूसरा मौका दिया गया था। CBSE ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 'योग्य शिक्षकों को तय TET क्वालिफिकेशन हासिल करने की कानूनी जरूरत को पूरा करने के लिए उचित मौका देने की जरूरत पर जोर दिया है।'
हालांकि, अभी सीबीएसई ने सीटेट 2026 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट करेगा। लेकिन करेक्शन विंडो के नोटिस से यह साफ लग रहा है कि परीक्षा इसी साल दिसंबर में हो सकती है। इस हिसाब से उम्मीदवार अपनी सीटेट की तैयारी तेज कर सकते हैं।
CTET Exam Pattern 2026: कैसा होगा सीटेट एग्जाम
सीटेट एग्जाम मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) बेस्ड एग्जाम ऑफलाइन पेन-पेपर मोड होगा। परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे होगी जिसमें कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए एक नंबर का होगा।
हर प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से उन्हें सबसे सही उत्तर चुनना होगा। उम्मीदवारों के लिए एक और जरूरी बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग सिस्टम नहीं है। इसका मतलब है कि गलत जवाब देने पर नंबर नहीं काटे जाएंगे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

