DU Admission 2026: डीयू में अभी भी सीटें खाली, BA-BCom में दाखिला का मौका, देखें डिटेल
DU Admission 2026 Latest Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब भी कुछ सीटों पर दाखिले का मौका है। BA और BCom समेत अलग-अलग यूजी कोर्सेस में खाली सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों को पहले के राउंड मे…

सौजन्य से:- Navbharat Times
DU Admission 2026 Latest Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब भी कुछ सीटों पर दाखिले का मौका है। BA और BCom समेत अलग-अलग यूजी कोर्सेस में खाली सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन छात्रों को पहले के राउंड में सीट नहीं मिली या दाखिला नहीं ले पाए तो उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है। दाखिले से पहले अपडेट देखें।
Delhi University DU Spot Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नाॅ काॅलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने BA और BCom की खाली सीटों को भरने के लिए स्पेशल ड्राइव की कट ऑफ जारी कर दी है। इसके तहत स्टूडेंट्स को 8 और 9 सितंबर को दाखिला ले सकती हैं। खास बात यह है कि इसमें किसी नई छात्रा को एडमिशन नहीं मिलेगा।
उन छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा, जिन्हें चौथी और पांचवीं कटऑफ में दाखिला नहीं मिल पाई हैं या फिर CBSE की 12वीं की पूरक परीक्षा पास कर ली है। यहां एडमिशन से जुड़ी डिटेल देख लें।
DU में 1 हजार खाली सीटों पर एडमिशन का मौका
दिल्ली यूनविर्सिटी की अपडेट्स के अनुसार अभी भी डीयू में एडमिशन का मौका है। तकरीबन 1 हजार सीटें खाली हैं। हालांकि, जनरल और SC कैटेगरी की छात्राओं के लिए दाखिले की संभावना कम है। क्योंकि ज्यादातर सीटें ओबीसी और एसटी की हैं। पहले किसी केंद्र पर दाखिला ले चुकी छात्राएं इस अभियान के जरिए अपना केंद्र नहीं बदल सकेंगी। बीए प्रोग्राम के स्पेशल ड्राइव में भी अलग-अलग कॉम्बिनेशन के लिए सीट पाने के आधार पर कटऑफ जारी की गई है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई में 40 से 45 और सत्यवती में 40 प्रतिशत पर दाखिला होगा, जबकि हंसराज काॅलेज में ओबीसी कैटेगरी की छात्राओं का दाखिला 70.25 प्रतिशत, एसटी का 74 प्रतिशत रहेगा। उदाहरण के तौर पर बीए प्रोग्राम हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में कई टीचिंग सेंटर्स पर जनरल की कटऑफ 38 से 67 के बीच और ओबीसी में कई जगह 35 से 59.75 के बीच दिखाई गई है।
DU NCWEB क्या है?
नाॅन-काॅलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) दिल्ली विश्वविद्यालय की एक पहल है। इससे उन महिला कैंडिडेट्स को हायर एजुकेशन का अवसर दिया जाता है जो रेगुलर कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। NCWEB की स्थापना 1944 में हुई थी। 2026-27 के UG एडमिशन में मुख्य रूप से BA और BCom हैं।
ऑफिशियल NCWEB वेबसाइट पर 2026-27 के लिए इन दोनों कोर्सेस की पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं कटऑफ लिस्ट जारी होने की जानकारी उपलब्ध है।
7 सितंबर को स्पेशल ड्राइव कटऑफ जारी
NCWEB ने UG Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक शुरू किया था। बाद में पोर्टल को दोबारा खोलने का नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद BA प्रोग्राम और BCom के लिए कई कटऑफ जारी हुईं। 31 अगस्त को 5वीं कटऑफ लिस्ट और 7 सितंबर को स्पेशल ड्राइव कटऑफ से संबंधित अपडेट जारी किया गया है। जिन छात्राओं ने NCWEB के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपनी पात्रता, कटऑफ और संबंधित कॉलेज और टीचिंग सेंटर की सीट उपलब्धता की जानकारी चेक कर लेनी चाहिए।
9 सितंबर 2026 तक DU NCWEB स्पेशल ड्राइव में एडमिशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के एनसीवेब में बीए और बीकाॅम के लिए स्पेशल ड्राइव के तहत दाखिले का मौका दिया गया है। नोटिस के अनुसार, कैंडिडेट्स 8 सितंबर 2026 से 9 सितंबर 2026 11:59 बजे तक एडमिशन ले सकती हैं। यह मौका पहले दाखिला नहीं ले सकीं छात्राओं के लिए उपलब्ध है।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

