होमकैंपसएसडी पीजी कॉलेज पानीपत में हुआ GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का भव्य कार्यक्रम आयोजित
कैंपस

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में हुआ GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का भव्य कार्यक्रम आयोजित

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में हुआ GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का भव्य कार्यक्रम आयोजित युवाओं को स्व-रोजगार देने और देश में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने का अभियान है यह यात्रा: अनुपम कुमार, डीजीएम, एनएसडीसी भ…

17 सितंबर 2026 को 06:02 pm बजे
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में हुआ GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का भव्य कार्यक्रम आयोजित

सौजन्य से:- bolpanipat.com

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में हुआ GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का भव्य कार्यक्रम आयोजित

युवाओं को स्व-रोजगार देने और देश में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने का अभियान है यह यात्रा: अनुपम कुमार, डीजीएम, एनएसडीसी भारत सरकार

एक छोटा सा आइडिया और सही मार्गदर्शन, हरियाणा के युवा को ग्लोबल लीडर बना सकता है: विंग कमांडर विजय मोहन प्रशासनिक प्रमुख एवीपीएल इंटरनेशनल और यात्रा समन्वयक

युवा किसी भी नए आईडिया को इस यात्रा के माध्यम से सरकार तक पहुंचाए, केंद्र और हरियाणा सरकार हर युवा के साथ है: डॉ नवीन नैन भालसी, निदेशक एवीपीएल इंटरनेशनल

BOL PANIPAT : , 17 सितम्बर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 कॉलेज प्रांगण में पहुंची जहाँ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । खचाखच भरे सभागार में छात्र-छात्राओं को युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार में मार्गदर्शन और प्रेरित करने हेतू विंग कमांडर विजय मोहन प्रशासनिक प्रमुख एवीपीएल इंटरनेशनल और यात्रा समन्वयक, अनुपम कुमार डीजीएम एनएसडीसी भारत सरकार, डॉ नवीन नैन भालसी निदेशक एवीपीएल इंटरनेशनल, श्रीमती संजना हरियाणा कौशल विकास मिशन एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, दीपक एमएसएमई पानीपत, विकास जिला उद्योग केंद्र पानीपत और साहिल डीआईसी पानीपत ने शिरकत की और इस सम्पूर्ण यात्रा में निहित युवाओं के लिए उद्यमिता शुरू और स्थापित करने के केंद्र एवं हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया । मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अंग-वस्त्र और पौधा-रोपित गमलें भेंट करके किया । मंच संचालन डॉ मोनिका खुराना ने किया । पानीपत जिले के 3500 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने इस यात्रा के साथ जुड़कर अपना पंजीकरण कराया ।

विदित रहे कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 अगस्त 2026 को गुरुग्राम विश्वविधालय गुरुग्राम से हरी झंडी दिखाकर GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 की विधिवत शुरुआत की थी । यात्रा को हरियाणा सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM), हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हरियाणा (MSME) और स्टार्टअप हरियाणा जैसे विभागों का पूर्ण सहयोग प्राप्त है ।

अनुपम कुमार डीजीएम एनएसडीसी भारत सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करता है जो युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षित करता है। उन्होनें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जो की धनराशि और उद्योग-संबंधी कौशल प्रशिक्षण देने वाली मुख्य योजना है पर प्रकाश डाला । उन्होनें काम-आधारित प्रशिक्षण और वजीफे के साथ युवाओं की भागीदारी पर भी बात की । स्किल इंडिया डिजिटल हब प्रमाणन और नौकरी के अवसरों को एक साथ जोड़ता है । सरकार का यह विभाग स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता और ऋण के माध्यम से नए उद्यमियों की मदद भी करता है । आज के युवा को चाहिए कि वह नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि देनें वाला बने ।

विंग कमांडर विजय मोहन ने हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा के चार घटकों पर प्रकाश डाला और कहा कि विशेष कौशल विकास, विदेशी भाषा का प्रशिक्षण और विदेशी रोजगार; स्टार्टअप हरियाणा और इन्क्यूबेशन अभियान; हरियाणा आईडियाथोन और चौथे सूक्ष्म उद्यमी और ऋण जागरूकता एवं ऋण और कोई भी युवा अपने कौशल और हुनर के हिसाब एक या एक से अधिक घटकों को चुन सकता है । आगे की मदद, कौशल विकास और अन्य जरूरतों का ख्याल केंद्र और राज्य सरकारें करेंगी ।

डॉ नवीन नैन भालसी निदेशक एआईटीएमसी इंटरनेशनल ने हरियाणा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम निदेशालय के बारे में बताते हुए कहा कि यह राज्य के छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने, वित्तीय सहायता दिलाने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कार्य करता है । उद्यमियों को बैंकों और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से आसानी से लोन और वित्तीय सहायता दिलाना भी इसका कार्य है । स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार खोजना, निर्यात को बढ़ावा देना और खुदरा-थोक व्यापार को सुगम बनाना इसके कार्यों में शामिल है । क्लस्टर विकास, व्यापार को आसान बनाना, तकनीकी उन्नयन और कौशल विकास शिकायत निवारण आदि इसकी प्रनुख गतिविधियों में शामिल है ।

संजना हरियाणा कौशल विकास मिशन ने कहा कि हरियाणा कौशल विकास मिशन राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके कौशल को बढ़ाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण प्रदान करता है । यह युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार 3 से 4 महीने के एनएसक्यूएफ आधारित कोर्स सिखाए जाते हैं । तत्पश्चात युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार और मानदेय के अवसर से जोड़ा जाता है । केंद्र और हरियाणा सरकार के समन्वय से विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी ट्रेड में भी ट्रेनिंग दी जाती है । इसके साथ-साथ औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण भी दिया जाता है ।

दीपक एमएसएमई पानीपत ने कहा कि विभिन्न स्कूलों और कालेजों से आया हर युवा पानीपत में स्थापित एमएसएमई केंद्र में आकर वे अपने नए आइडियाज को बता कर इस विभाग कि मदद ले सकते है । सरकार हर युवा के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जायेगी ।

कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि देश और हरियाणा के युवा बहुत हुनरमंद है बस उन्हें सही मार्गदर्शन और जानकारी की जरुरत है जो उन्हें आज इस कार्यक्रम से मिली है । यह यात्रा युवाओं को कौशल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से उन्हें पारंगत बनाएगी । GEN HB की युवा उद्यमी यात्रा हरियाणा के युवाओं के लिए एक अनोखा अवसर है और उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि हर युवा अपने में छिपी अपनी प्रतिभा को संभालेगा और न सिर्फ हरियाणा को बल्कि देश को भी आगे बढाने में अपना योगदान देगा।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें