होम›एग्ज़ाम्स›दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी
एग्ज़ाम्स

दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी

दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में सोनीपत के अभिषेक ने तीसरे प्रयास में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कि…

9 अक्टूबर 2026 को 11:02 am बजे
दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी

सौजन्य से:- ETV Bharat

दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी

हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में सोनीपत के अभिषेक ने तीसरे प्रयास में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया. जानें उनके संघर्ष की कहानी.

Published : October 9, 2026 at 3:23 PM IST

सोनीपत: मेहनत, धैर्य और परिवार के निरंतर प्रोत्साहन ने गोहाना के सेक्टर-7 निवासी अभिषेक सरोहा को बड़ी सफलता दिलाई है. हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में अभिषेक ने तीसरे प्रयास में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्होंने कोचिंग छोड़ दी थी और घर पर रहकर ही तैयारी जारी रखी. लगातार दो प्रयासों में मुख्य परीक्षा पास करने के बावजूद इंटरव्यू में अपेक्षित अंक नहीं मिलने से अंतिम चयन नहीं हो पाया था. उसके बावजूद परिवार के हौसले और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने तीसरे प्रयास में बाजी मार ली.

दो बार सफल नहीं होने बाद छोड़ दी थी उम्मीद: अभिषेक के चाचा तेजेंद्र सरोहा ने बताया कि "अभिषेक ने दोनों शुरुआती प्रयासों में मुख्य परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी. इसके बाद इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन कम अंक मिलने के कारण अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके. लगातार दो बार सफलता हाथ से निकलने के बाद उनका मनोबल भी प्रभावित हुआ. पहले प्रयास के बाद उन्होंने कोचिंग छोड़ दी. दूसरे प्रयास में भी परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो परिवार ने उन्हें निराश न होने की सलाह दी और तीसरी बार पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में बैठने के लिए प्रेरित किया."

तीसरी बात कोचिंग छोड़कर घर पर की तैयारी: तेजेंद्र ने बताया कि अभिषेक ने कोचिंग छोड़ने के बाद घर पर रहकर नियमित पढ़ाई की. उन्होंने अपनी तैयारी में निरंतरता बनाए रखी और कमजोर पक्षों पर विशेष ध्यान दिया. तीसरे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर लिया. तेजेंद्र सरोहा के अनुसार इस बार इंटरव्यू में अभिषेक को 42 अंक मिले. मुख्य परीक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते कुल परिणाम उनके पक्ष में रहा और उन्होंने प्रदेश में टॉप किया. अभिषेक ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पानीपत में की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए. वहीं रहते हुए उन्होंने एचसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की. परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा.

अभिषेक के घर लगा बधाई देने वालों का तांता: अभिषेक के पिता जगबीर सरोहा शहर के निजी स्कूल आरके हिंदू में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. उनके बड़े भाई विनय सरोहा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. अभिषेक की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है. परिजनों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
एग्ज़ाम्स

CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भर लें फॉर्म
 - cbse board exam private student application
एग्ज़ाम्स

CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भर लें फॉर्म - cbse board exam private student application

UGC NET December 2026 Exam Date: परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक, आवेदन और एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी
एग्ज़ाम्स

UGC NET December 2026 Exam Date: परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक, आवेदन और एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी

सीबीएसई स्पेशल एग्जाम डेटशीट जारी: 23 अक्तूबर से होंगी पश्चिम एशिया में परीक्षाएं; नोट करें पूरा कार्यक्रम
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई स्पेशल एग्जाम डेटशीट जारी: 23 अक्तूबर से होंगी पश्चिम एशिया में परीक्षाएं; नोट करें पूरा कार्यक्रम

कर्नाटक: बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी, 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से; एसएसएलसी का शेड्यूल भी आउट
एग्ज़ाम्स

कर्नाटक: बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी, 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से; एसएसएलसी का शेड्यूल भी आउट

एलबीएस पीजी कॉलेज में PG फर्स्ट सेमेस्टर एडमिशन शुरू:  12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, 14 विषयों में मिलेगा प्रवेश - Kotputli-Behror News
एग्ज़ाम्स

एलबीएस पीजी कॉलेज में PG फर्स्ट सेमेस्टर एडमिशन शुरू: 12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, 14 विषयों में मिलेगा प्रवेश - Kotputli-Behror News

काशी विद्यापीठ: समर्थ पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी, 10 हजार विद्यार्थियों के रिजल्ट में हो रही देरी
एग्ज़ाम्स

काशी विद्यापीठ: समर्थ पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी, 10 हजार विद्यार्थियों के रिजल्ट में हो रही देरी

RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 12 अक्टूबर से स्टार्ट
 - rrb section controller admit card 2026 released and exam will be start from 12 october
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 12 अक्टूबर से स्टार्ट - rrb section controller admit card 2026 released and exam will be start from 12 october

ताज़ा ख़बरें