होम›एग्ज़ाम्स›Bijnor News: यूपी बोर्ड: पिछली बार से कम रहेंगे करीब चार हजार परीक्षार्थी
एग्ज़ाम्स

Bijnor News: यूपी बोर्ड: पिछली बार से कम रहेंगे करीब चार हजार परीक्षार्थी

Bijnor News: यूपी बोर्ड: पिछली बार से कम रहेंगे करीब चार हजार परीक्षार्थी Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 82,563 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 44,568 और इंटरमीडिएट के 37,995 परीक्षार्थी हैं। प…

8 अक्टूबर 2026 को 06:02 pm बजे
Bijnor News: यूपी बोर्ड: पिछली बार से कम रहेंगे करीब चार हजार परीक्षार्थी

सौजन्य से:- Hindustan

Bijnor News: यूपी बोर्ड: पिछली बार से कम रहेंगे करीब चार हजार परीक्षार्थी

Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 82,563 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 44,568 और इंटरमीडिएट के 37,995 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए करीब 410 स्कूलों का डाटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजा गया है। केंद्रों की सूची 20 से 22 अक्टूबर तक मिलने की उम्मीद है। पिछले साल बने 119 केंद्रों से इस बार कम केंद्र बनाए जा सकते हैं, क्योंकि परीक्षार्थियों की संख्या करीब 4,000 घटी है।

Bijnor News: यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की स्थिति क्लियर हो गई। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाए जाने केलिए स्कूलों का डाटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है। 20 से 22 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची जिला मुख्यालय पर अधिकारियों को मिलने की उम्मीद है। छात्र संख्या कम होने पर इस बार परीक्षा केन्द्र गत वर्ष से कम बनाए जाने की संभावना है। गत वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 119 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस बार करीब 4 हजार छात्र-छात्राएं कम है। यूपी बोर्ड परीक्षा में 82,563 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले विभागीय अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

हाईस्कूल में 44568 और इंटरमीडिएट में 37995 छात्र-छात्रा परीक्षा में बैठेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को स्कूलों का डाटा भेज दिया गया है। समस्त सरकारी, एडेड और वित्तविहीन करीब 410 स्कूलों का डाटा शासन को भेजा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 20 से 22 अक्तूबर तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर जिला मुख्यालय भेजेगा। इन परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक से लेकर स्कूल आपत्ति दर्ज कराएंगे और डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम आपत्तियों का निस्तारण का परीक्षा केन्द्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजेंगी। उसके करीब एक माह बाद यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र फाइनल होंगे। बतादें कि गत वर्ष करीब 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार गत वर्ष से छात्र संख्या करीब 4 हजार कम होने पर 119 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष कम परीक्षा केंद्र बनेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में 82,563 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए समस्त स्कूलों का डाटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
NTA begins 2027 exam cycle; JEE Main registration soon, Session 2 dates to factor in NEET, CUET
एग्ज़ाम्स

NTA begins 2027 exam cycle; JEE Main registration soon, Session 2 dates to factor in NEET, CUET

UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय
एग्ज़ाम्स

Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
एग्ज़ाम्स

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

NICL Assistant Result 2026 PDF: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम - nicl assistant result 2026 pdf nicl assistant preliminary exam result released check results here by roll number

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
एग्ज़ाम्स

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
एग्ज़ाम्स

CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर
एग्ज़ाम्स

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर

ताज़ा ख़बरें