होमएग्ज़ाम्सजेसीईसीईबी ने जारी किए जीएनएम एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम, शिखा दास और सोनी कुमारी बनीं टॉपर - jceceb gnm anm results declared shikha das soni kumari top
एग्ज़ाम्स

जेसीईसीईबी ने जारी किए जीएनएम एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम, शिखा दास और सोनी कुमारी बनीं टॉपर - jceceb gnm anm results declared shikha das soni kumari top

जेसीईसीईबी ने जारी किए जीएनएम एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम, शिखा दास और सोनी कुमारी बनीं टॉपर जेसीईसीईबी ने जीएनएम और एएनएम प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें शिखा दास और सोनी कुमारी ने ...और पढ़ें HighLigh…

10 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
जेसीईसीईबी ने जारी किए जीएनएम एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम, शिखा दास और सोनी कुमारी बनीं टॉपर
 - jceceb gnm anm results declared shikha das soni kumari top

सौजन्य से:- Jagran

जेसीईसीईबी ने जारी किए जीएनएम एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम, शिखा दास और सोनी कुमारी बनीं टॉपर

जेसीईसीईबी ने जीएनएम और एएनएम प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें शिखा दास और सोनी कुमारी ने ...और पढ़ें

HighLights

- जेसीईसीईबी ने जीएनएम, एएनएम प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए।

- शिखा दास जीएनएम, सोनी कुमारी एएनएम की स्टेट टॉपर बनीं।

- नामांकन के लिए दो चरणों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा तथा एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। क्रमश: शिखा दास और सोनम कुमारी दोनों प्रवेश परीक्षाओं में सबसे अधिक अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी हैं।

पर्षद ने परिणाम जारी करने के साथ ही नामांकन के लिए दो चरणों की काउंसिलिंग के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से राज्य सरकार के संस्थानों में शत-प्रतिशत तथा निजी संस्थानों की 50 प्रतिशत सीटों पर नामांकन होना है।

पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जीएनएम तथा एएनएम में नामांकन के लिए पहली काउंसिलिंग के तहत आनलाइन निबंधन तथा विकल्पों के भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 12 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी इसमें 13 सितंबर को संशोधन कर सकेंगे।

15 सितंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा तथा 16 से 19 सितंबर तक आवंटित संस्थानों में नामांकन होगा। पहली काउंसिलिंग से नामांकन के बाद रिक्त रह जानेवाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी।

इसके लिए 21 सितंबर को रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 21 से 23 सितंबर तक आनलाइन निबंधन तथा विकल्प भरने की प्रक्रिया चलेगी। 25 सितंबर को सीटों का आवंटन होगा तथा 26 से 30 सितंबर तक नामांकन होगा।

पर्षद के अनुसार, काउंसिलिंग के दौरान विकल्प भरने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक विकल्प भरने का सुझाव दिया गया है। पर्षद ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

पहले पांच स्थानों पर रहनेवाले अभ्यर्थी

जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026

1. शिखा दास

2. स्वाति कुमारी

3. आनंद कुमार प्रजापति

4. हिमाग्नि शा

5. सुचिता रानी

एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026

1. सोनी कुमारी

2. मोनिका महतो

3. लवली कुमारी

4. सुचिता रानी

5. आस्था कुमारी

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें