होमएग्ज़ाम्सझारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी - jharkhand cgl appointees face salary uncertainty despite reinstatement
एग्ज़ाम्स

झारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी - jharkhand cgl appointees face salary uncertainty despite reinstatement

झारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से नियुक्त कर्मियों को कोर्ट के आदेश के बाद काम पर तो वापस रख लिया गया है, ...और पढ़ें HighLights…

11 सितंबर 2026 को 03:02 am बजे
झारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी
 - jharkhand cgl appointees face salary uncertainty despite reinstatement

सौजन्य से:- jagran.com

झारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से नियुक्त कर्मियों को कोर्ट के आदेश के बाद काम पर तो वापस रख लिया गया है, ...और पढ़ें

HighLights

- कोर्ट के आदेश के बाद सीजीएल कर्मियों को वापस काम पर रखा।

- सरकार द्वारा परीक्षा परिणाम रद्द होने से वेतन भुगतान पर संशय।

- कार्मिक विभाग के पूर्व आदेश रद्द होने पर ही वेतन मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। सीजीएल के माध्यम से नियुक्त कर्मियों को कोर्ट के आदेश के बाद काम पर रख तो लिया गया है लेकिन इन्हें वेतन देने में विभागों में आनाकानी चल रही है। सरकार के स्तर से सीजीएल परीक्षा का परिणाम रद किए जाने से यह परेशानी हुई है।

इसी कारण से पिछले महीने सैकड़ों कर्मियों को वेतन नहीं मिला था। इस महीने भी अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं होने से आगे भी वेतन के लाले देखने को मिल सकता है। ज्ञात हो कि दैनिक जागरण ने पिछले महीने भी इसकी जानकारी दी थी कि कर्मियों को वेतन नहीं मिलेगा। हालांकि श्रम विभाग समेत कुछ अन्य विभागों ने भी इस मामले में वित्त विभाग से मंतव्य भी मांगा है।

कार्मिक का आदेश वापस होने पर ही भुगतान होगा

राज्य सरकार की ओर से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ियों के पकड़े जाने के बाद नोटिस जारी कर परिणाम को रद करने की बात कही थी। इसके बाद एक ही साथ सभी कर्मियों को वापस लेने का निर्णय लिया गया और तत्काल प्रभाव से सभी को कार्यमुक्त भी कर दिया गया लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें काम पर रख लिया गया।

अब विभागों का यह कहना है कि इन्हें वापस काम पर रखने का आदेश देने के साथ कार्मिक विभाग पूर्व में दिए गए आदेश को रद करेगा तब जाकर भुगतान करना संभव होगा।

कार्मिक में तैयार हो रहा कार्य आवंटन का प्रस्ताव

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सभी कर्मियों को कार्य आवंटित करने का निर्णय लिया है। इसके आलोक में संबंधित शाखा से कार्य आवंटन से संबंधित संचिका बढ़ाई जा रही है। संचिका पर आदेश प्राप्त होते ही सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को कार्य भी आवंटित कर दिया जाएगा। हालांकि सभी कर्मियों से पूर्व में आवंटित कार्य ही कराए जाएंगे।

निम्न कर्मियों का वेतन हो रहा प्रभावित

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी : 195

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी : 252

अंचल निरीक्षक सह कानूनगो : 185

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी : 863

कनीय सचिवालय सहायक : 335

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 182

प्लानिंग असिस्टेंट : 05

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें