होमएग्ज़ाम्सMedical Admission 2026: AIIMS ही नहीं, MBBS के लिए BHU की भी डिमांड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सबसे आगे
एग्ज़ाम्स

Medical Admission 2026: AIIMS ही नहीं, MBBS के लिए BHU की भी डिमांड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सबसे आगे

BHU Medical Admission 2026 Closing Rank: अभी मेडिकल एडमिशन के लिए नीट काउंसलिंग चल रही है। छात्रों की पहली पसंद केवल AIIMS तक सीमित नहीं है। BHU समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मेडिकल संस्थानों में दाखिले की मांग बढ़ी ह…

26 अगस्त 2026 को 03:36 pm बजे
Medical Admission 2026: AIIMS ही नहीं, MBBS के लिए BHU की भी डिमांड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सबसे आगे

सौजन्य से:- Navbharat Times

BHU Medical Admission 2026 Closing Rank: अभी मेडिकल एडमिशन के लिए नीट काउंसलिंग चल रही है। छात्रों की पहली पसंद केवल AIIMS तक सीमित नहीं है। BHU समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मेडिकल संस्थानों में दाखिले की मांग बढ़ी है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बीएचयू सबसे आगे रहा है। यहां कैटेगरी वाइज क्लोजिंग रैंक देखें।

BHU MBBS Medical Admission 2026 Updates: नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-1 के रिजल्ट के बाद मेडिकल एडमिशन तस्वीर सामने है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-1 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में तकरीबन 29,946 MBBS और BDS सीटों का आवंटन हुआ है। इस बार छात्रों की मेडिकल कॉलेजों की पसंद को लेकर AIIMS के साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों पर भी नजर है।

खास तौर पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान MBBS के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सबसे आगे है। ऐसे में राउंड-1 के सीट अलॉटमेंट और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर जानते हैं कि BHU में क्लोजिंग रैंक क्या रही और एडमिशन के लिए कितनी सीटे हैं।

AIIMS के अलावा BHU की बढ़ी डिमांड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सबसे आगे

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट केकरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि इस साल AIIMS के बाद अगर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मेडिकल एडमिशन को देखा जाए तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की डिमांड बढ़ी है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी सबसे ज्यादा मांग वाले संस्थानों में शामिल रहा। यहां सामान्य वर्ग की क्लोजिंग रैंक 1,043 रही।

वहीं, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आल इंडिया कोटा के सामान्य वर्ग की क्लोजिंग रैंक 4,310 रही, जबकि इसके आंतरिक कोटा कैंडिडेट्स के लिए यह 19,636 तक गई। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) एवं अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (ABVIMS) के राज्य कोटा में सामान्य वर्ग की क्लोजिंग रैंक 6717, ईडब्ल्यूएस 9902 ओबीसी 12527, एससी 61,656 और एसटी कैटेगरी में 1,24,759 दर्ज की गई।

NEET 2026 राउंड-1 अलाॅटमेंट रिजल्ट के बाद BHU क्लोजिंग रैंक

नीट यूजी 2026 के तहत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की पहले राउंड काउंसलिंग का सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट आने के बाद BHU की कैटेगरी वाइज क्लोजिंग रैंक भी सामने आ गई है। इसी के आधार पर मेडिकल प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। IMS BHU MBBS राउंड-1 क्लोजिंग रैंक (Closing Rank) 2026 इस प्रकार रही है-

जनरल- 1,043

EWS- 2,017

OBC- 1,620

SC- 14,522

ST- 21,083

मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार, बीएचयू की ऊपर दी गई क्लोजिंग रैंक NEET UG 2026 काउंसलिंग के राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर आधारित है। आगे होने वाले राउंड में सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों की पसंद के अनुसार क्लोजिंग रैंक में बदलाव हो सकता है।

BHU में MBBS की कितनी सीटें हैं?

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) में MBBS की 100 सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिला NEET-UG के आधार पर होता है और BHU की MBBS सीटों की काउंसलिंग MCC के जरिए की जाती है। MCC के अनुसार BHU की 100% MBBS सीटें उसकी UG काउंसलिंग के दायरे में आती हैं।

लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।

शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।

खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।

वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें