Medical Admission 2026: कम फीस, MBBS के लिए बढ़ गई इस काॅलेज की डिमांड, जनरल-OBC-SC-ST क्लोजिंग रैंक देखें
Rajmata Jijau Government Medical College Buldhana: नीट यूजी 2026 के राउंड-1 सीट अलाॅटमेंट डेटा जारी हो चुका है। सीट अलॉटमेंट में राजमाता जिजाऊ सरकारी मेडिकल कॉलेज, बुलढाणा की MBBS सीट के लिए अच्छा मुकाबला देखने को मिला।…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajmata Jijau Government Medical College Buldhana: नीट यूजी 2026 के राउंड-1 सीट अलाॅटमेंट डेटा जारी हो चुका है। सीट अलॉटमेंट में राजमाता जिजाऊ सरकारी मेडिकल कॉलेज, बुलढाणा की MBBS सीट के लिए अच्छा मुकाबला देखने को मिला। कॉलेज सरकारी होने के कारण यहां फीस कम है। जनल और OBC समेत अलग-अलग कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक से छात्र समझ सकते हैं कि इस कॉलेज में MBBS सीट के लिए कितनी रैंक तक मौका बना।
MBBS Admission Buldhana Medical College Rank: नीट यूजी 2026 की काउंसलिंग में सरकारी मेडिकल कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन्हीं में महाराष्ट्र का राजमाता जिजाऊ सरकारी मेडिकल कॉलेज- बुलढाणा भी चर्चा में है। यह नया सरकारी मेडिकल कॉलेज है, जिसे महाराष्ट्र सरकार ने 14 जुलाई 2023 को स्थापित किया था और यहां 2024-25 से 100 MBBS सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली है।
कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इसकी फीस सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित होती है और कई काॅलेजों से कम है। यहां MBBS दाखिले के लिए NEET UG 2026 के MCC राउंड-1 में जनरल, ओबीसी, SC और ST की क्लोजिंग रैंक जारी कर दी गई है। यहां एडमिशन की हाई डिमांड रही है। ऐसे में जानते हैं इस कॉलेज की फीस और अलग-अलग कैटेगरी में एमबीबीएस की रैंक।
MBBS के लिए कम फीस वाला नया सरकारी मेडिकल कॉलेज
राजमाता जिजाऊ सरकारी मेडिकल कॉलेज, बुलढाणा महाराष्ट्र का सरकारी मेडिकल कॉलेज है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसकी स्थापना 14 जुलाई 2023 को हुई थी और NMC से अनुमति मिलने के बाद 2024-25 में पहली MBBS बैच शुरू हुआ था। फिलहाल संस्थान में MBBS ही उपलब्ध है। कॉलेज खुद इसे सरकारी संस्थान और कम फीस वाला संस्थान बताता है। यहां MBBS की फीस सरकारी नियमों के अनुसार तय होती है।
एकेडमिक सेशन 2025-26 के उपलब्ध एडमिशन मैनुअल में ओपन कैटेगरी के पहले साल की कुल फीस 1,66,280 रुपये थी। इसलिए यदि इसी स्तर की फीस को आधार मानकर अनुमान लगाया जाए तो केवल कॉलेज फीस के रूप में पूरे 4.5 साल के MBBS डिग्री पर तकरीबन 7.5 लाख रुपये खर्च का अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि यह 2026-27 की आधिकारिक कुल फीस नहीं है। इस सेशन में कॉलेज/DMER की नई फीस अधिसूचना के अनुसार बदल सकती है।
GMC बुलढाणा में NEET राउंड-1 डेटा से समझें जनरल-OBC-SC-ST क्लोजिंग रैंक
MCC के NEET UG 2026 Round-1 फाइनल अलॉटमेंट में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बुलढाणा में ऑल इंडिया कोटा की ओपन/जनरल कैटेगरी की अंतिम उपस्थिति देने वाली MBBS अलॉटमेंट रैंक 18,456 रही। MCC के ऑफिशियल PDF में रैंक 18,456 पर इस कॉलेज में MBBS और ओपन जनरल कैटेगरी का अलॉटमेंट दर्ज है। यहां कैटेगरी वाइज क्लोजिंग रैंक देखें-
जनरल/ओपन- राउंड-1 में 18,456 AIR तक MBBS सीट अलॉट हुई।
OBC- राउंड-1 में 19,183 AIR तक MBBS सीट मिली है।
SC- राउंड-1 में 85,509 AIR तक MBBS सीट।
ST- राउंड-1 में 1,17,206 AIR तक MBBS सीट अलॉट हुई है।
जनरल कैटेगरी के बाद OBC कैटेगरी में मुकाबला और आगे गया। MCC के आगे राउंड में इस काॅलेज की रैंक कैटेगरी वाइज फिर से जारी होगी। ऐसे में दूसरे राउंड में सीट अलाॅटमेंट डेटा जारी होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
छात्रों के बीच इस वजह से बढ़ी काॅलेज की डिमांड
कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यहां डिस्ट्रिक्ट सिविल हाॅस्पिटल में 310 बेड और डिस्ट्रिक्ट विमेन हाॅस्पिटल में 110 बेड टीचिंग हाॅस्पिटल के रूप में जुड़े हैं। वेबसाइट पर रोजाना OPD में 900-1000 मरीज होने की जानकारी भी दी गई है। कॉलेज इसे बेहतर क्लिनिकल लर्निंग का अवसर से जोड़ता है। इसी वजह से छात्रों के बीच इस काॅलेज की डिमांड बढ़ी है और वे यहां एडमिशन के लिए देख रहे हैं।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

