महाराष्ट्र में MPSC परीक्षा धांधली को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग - mpsc exam irregularities students protest demand reforms
महाराष्ट्र में MPSC परीक्षा धांधली को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पुणे में हजारों परीक्षार्थियों ने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध मे…

सौजन्य से:- Jagran
महाराष्ट्र में MPSC परीक्षा धांधली को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग
पुणे में हजारों परीक्षार्थियों ने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला।
HighLights
- हजारों परीक्षार्थियों ने पुणे में एमपीएससी अनियमितताओं के खिलाफ मार्च किया।
- आयोग के अध्यक्ष, सचिव के इस्तीफे की मांग की गई।
- सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम, सुधार की चेतावनी दी।
राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज पुणे में हजारों परीक्षार्थियों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश मार्च निकाला।
औषधि निरीक्षक परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से शुरू हुआ यह विरोध अब आयोग की कार्यप्रणाली, परीक्षा की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े व्यापक सवालों में बदल गया है।
प्रदर्शनकारियों ने आयोग के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।
प्रदर्शनकारी ओंकारेश्वर चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च करते हुए पहुंचे। कार्यालय के सामने विद्यार्थियों ने धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जुटने के कारण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।
मार्च में कुछ जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हालांकि, आंदोलन का मुख्य केंद्र परीक्षार्थियों की मांगें ही रहीं।
परीक्षार्थियों का आरोप है कि एमपीएससी की औषधि निरीक्षक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों ने पूरी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि सरकारी नौकरी की तैयारी में वर्षों लगाने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है।
यदि प्रश्नपत्र, परीक्षा संचालन या परिणाम से जुड़ी प्रक्रिया पर संदेह हो, तो मेहनत करने वाले उम्मीदवारों के साथ अन्याय होता है। इसी कारण विद्यार्थी केवल एक परीक्षा की जांच नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।
आंदोलनकारियों ने कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच, संदिग्ध अधिकारियों के फोरेंसिक ऑडिट, परिणाम संबंधी शंकाओं का समाधान और गुट-क परीक्षाओं में पारदर्शिता सहित 12 मांगें रखी हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई के साथ प्रभावित अभ्यर्थियों को भी न्याय मिल सके। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।
यह प्रदर्शन केवल हालिया परीक्षा विवाद तक सीमित नहीं है। इससे पहले भी परीक्षार्थी एमपीएससी की परीक्षा प्रणाली में बदलाव और नई परीक्षा पद्धति लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। अभ्यर्थियों की शिकायत है कि परीक्षा प्रक्रिया में बार-बार उठने वाले सवाल उनकी तैयारी, समय और आर्थिक संसाधनों पर भारी पड़ते हैं।
ऐसे में आयोग से स्पष्ट नियम, समय पर निर्णय और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था की अपेक्षा बढ़ गई है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

