होमएग्ज़ाम्सMSU: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर UG और PG में लें प्रवेश; सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के कॉलेजों में हैं सीटें - ma shakumbhari university direct admissions open till aug 31
एग्ज़ाम्स

MSU: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर UG और PG में लें प्रवेश; सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के कॉलेजों में हैं सीटें - ma shakumbhari university direct admissions open till aug 31

MSU: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर UG और PG में लें प्रवेश; सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के कॉलेजों में हैं सीटें मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम चरण है।…

26 अगस्त 2026 को 03:36 pm बजे
MSU: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर UG और PG में लें प्रवेश; सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के कॉलेजों में हैं सीटें 
 - ma shakumbhari university direct admissions open till aug 31

सौजन्य से:- Jagran

MSU: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर UG और PG में लें प्रवेश; सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के कॉलेजों में हैं सीटें

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम चरण है। छात्र 31 अगस्त तक 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।

HighLights

- राजकीय और एडेड कालेजों में भी अभी रिक्त हैं 14 प्रतिशत सीटें।

- ओपन मेरिट के तहत दो दिन में हुए थे 22 हजार से ज्यादा दाखिले।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और संबद्ध कालेजों में स्नातक और परास्नातक स्तर पर संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर और कालेजों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश करा सकेंगे। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 31 अगस्त तक प्रवेश किए जा सकेंगे।

प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में 10 राजकीय महाविद्यालय, 11 एडेड महाविद्यालय तथा 196 निजी कालेज संबद्ध हैं। इनमें स्नातक और परास्नातक स्तर पर संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एक लाख 12 हजार से ज्यादा सीटें हैं।

अभी तक सभी पाठ्यक्रमों में कुल 42,196 हजार सीटों पर दाखिले हुए हैं। इनमें से 22 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने ओपन मेरिट के तहत अंतिम दो दिनों में दाखिला लिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कालेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। इतना ही नहीं अभी राजकीय और एडेड कालेजों में भी करीब 14 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं।

ऐसे में विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए अंतिम अवसर दिया है। इसके तहत छात्र-छात्राएं अब 27 अगस्त से 31 अगस्त के बीच कालेजों में सीधे प्रवेश करा सकेंगे। प्रवेश समन्वयक ने बताया कि कालेज अपने यहां रिक्त सीटों के सापेक्ष पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दे सकेंगे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें