होमएग्ज़ाम्सNEET PG 2026: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NEET PG री- एग्जाम कराने की मांग वाली याचिका, ₹25000 का जुर्माना भी लगाया
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NEET PG री- एग्जाम कराने की मांग वाली याचिका, ₹25000 का जुर्माना भी लगाया

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा दोबारा कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। साथ में 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। SC ने याचिकाकर्ता और उसके वकील को कड़ी फटकार भी लगाई है। NEET PG Re-exam 2026 Update: सुप्रीम को…

3 सितंबर 2026 को 06:29 pm बजे
NEET PG 2026: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NEET PG री- एग्जाम कराने की मांग वाली याचिका, ₹25000 का जुर्माना भी लगाया

सौजन्य से:- Navbharat Times

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा दोबारा कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। साथ में 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। SC ने याचिकाकर्ता और उसके वकील को कड़ी फटकार भी लगाई है।

NEET PG Re-exam 2026 Update: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को NEET-PG 2026 परीक्षा दोबारा कराने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता और उसके वकील को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने वाली ऐसी याचिकाएं स्वीकार नहीं की जा सकतीं। शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

NEET -PG री एग्जाम की याचिका खारिज

जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील की भूमिका पर गंभीर मौखिक टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता और वकील लगातार परीक्षाओं से जुड़े मामलों में अदालत पहुंच रहे हैं। जस्टिस नरसिम्हा ने टिप्पणी की कि वह व्यक्ति “फुल-टाइम PIL लिटिगेंट” बन गया है और जहां भी परीक्षाएं आयोजित होती हैं, वहां याचिका लेकर पहुंच जाता है।

याचिका में पूरे देश में NEET-PG 2026 परीक्षा दोबारा कराने की मांग की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि मई 2025 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए उस आदेश का उल्लंघन हुआ है, जिसमें NEET-PG परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराने का निर्देश दिया गया था।

याचिकाकर्ताओं में से कोई भी प्रभावित नहीं

मामले की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से पेश वकील ने बताया कि याचिकाकर्ताओं में से कोई भी उस समस्या से प्रभावित उम्मीदवार नहीं है, जिसके आधार पर दोबारा परीक्षा की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि याचिका दाखिल करने वाले तीन लोगों में दो नोएडा और पंजाब से हैं, जबकि वास्तविक रूप से प्रभावित उम्मीदवार जयपुर के हैं।

5 सितंबर को फिर होगा एग्जाम

याचिकाकर्ता की ओर से दावा किया गया कि परीक्षा के दौरान तकनीकी और बिजली संबंधी व्यवधान केवल जयपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि देशभर के 34 परीक्षा केंद्रों पर ऐसी समस्या सामने आई थी। इसके चलते करीब 2,500 उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर सके। NBEMS ने इसका विरोध करते हुए कहा कि देशभर में कुल 1,111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और केवल जयपुर के दो केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी।

बोर्ड ने इन प्रभावित उम्मीदवारों के लिए अलग से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। करीब 2,500 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जानी है।

लेखक के बारे मेंराजेश चौधरीराजेश चौधरी 2007 से नवभारत टाइम्स से जुड़े हुए हैं। वह दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, निचली अदालत और सीबीआई से जुड़े विषयों को कवर करते हैं और स्पीड न्यूज में भी आपको इस बारे में खबर देते रहेंगे। यदि आपके पास कोर्ट से जुड़े मामलों की कोई सूचना है तो आप उनसे इस ईमेल अड्रेस - journalistrajesh@gmail.com - पर संपर्क कर सकते हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें