जयपुर में पावर कट के बाद NEET-PG की परीक्षा स्थगित, 5 सितंबर को दोबारा होंगे एग्जाम - jaipur neetpg exam postponed due to power cut new date sep 5
जयपुर में पावर कट के बाद NEET-PG की परीक्षा स्थगित, 5 सितंबर को दोबारा होंगे एग्जाम जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन केंद्र पर नीट-पीजी 2026 की परीक्षा बिजली कटौती के कारण स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 5 सितंबर को दोबारा आयोजि…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में पावर कट के बाद NEET-PG की परीक्षा स्थगित, 5 सितंबर को दोबारा होंगे एग्जाम
जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन केंद्र पर नीट-पीजी 2026 की परीक्षा बिजली कटौती के कारण स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 5 सितंबर को दोबारा आयोजित होगी।
HighLights
- जयपुर में नीट-पीजी 2026 परीक्षा स्थगित हुई
- परीक्षा केंद्र पर बिजली कटौती बनी वजह
- प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को परीक्षा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन (सीतापुरा) केंद्र पर नीट-पीजी 2026 की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब इस केंद्र के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर बिजली कटौती की समस्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
2 घंटे में 10 बार बाधित हुआ एग्जाम
छात्रों के अनुसार, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी। एग्जाम शुरू होने के बाद दो घंटे के भीतर करीब 10 बार एग्जाम बाधित हुआ। सिस्टम बार-बार बंद होने के बाद कुछ कंप्यूटर्स को फिर से स्टार्ट करने के बाद स्क्रीन पर 3 से 4 सवाल ही दिखाई दिए।
हंगामा के बाद एग्जाम कैंसिल
छात्रों का आरोप है कि सेंटर के स्टाफ ने इसको कोई तकनीकी कारण नहीं बताया। इसको लेकर छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा को बढ़ता देख परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। अब इस केंद्र पर 5 सितंबर को फिर से परीक्षा होगी।
एग्जाम देने पहुंचे छात्रों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा के बीच में कई बार अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।
1,111 केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के अनुसार, नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देश के 1,111 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें कुल 2,73,096 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से लगभग 2,63,535 छात्रों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
जयपुर के सीतापुरा केंद्र पर विवाद
जयपुर के सीतापुरा स्थित iON डिजिटल ज़ोन (टेस्ट सेंटर नंबर 41682 और 41683) में तकनीकी गड़बड़ी और बिजली गुल होने के कारण अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए। इसके लिए सीधे तौर पर परीक्षा कराने वाली एजेंसी TCS की चूक को जिम्मेदार माना गया है।
प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से केवल जयपुर (राजस्थान) में आयोजित की जाएगी। बोर्ड जल्द ही इन अभ्यर्थियों के लिए नए परीक्षा केंद्र की जानकारी साझा करेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

