NEET PG Exam 2026: जयपुर में नीट-पीजी परीक्षा केंद्रों पर बिजली की समस्या की जांच के लिए समिति गठित
टॉप सर्च Press Trust of India | August 31, 2026 | 07:37 AM IST | 1 min read एनबीईएमएस सूत्रों ने बताया कि समिति बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे की परिस्थितियों की जांच करेगी और व्यवधान के कारणों का पता लगाएगी। Use the…

सौजन्य से:- Careers360
टॉप सर्च
Press Trust of India | August 31, 2026 | 07:37 AM IST | 1 min read
एनबीईएमएस सूत्रों ने बताया कि समिति बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे की परिस्थितियों की जांच करेगी और व्यवधान के कारणों का पता लगाएगी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पांच सितंबर को फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के दौरान राजस्थान के जयपुर में दो परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति में समस्या से हुए व्यवधान की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। एनबीईएमएस सूत्रों ने यह जानकारी दी। जयपुर के सीतापुरा में आयन डिजिटल जोन के दो केंद्रों पर नीट-पीजी परीक्षा बिजली की समस्या के कारण पूरी नहीं हो सकी। एनबीईएमएस सूत्रों ने बताया कि समिति बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे की परिस्थितियों की जांच करेगी और व्यवधान के कारणों का पता लगाएगी।
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
उन्होंने बताया कि समिति में राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के एक वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी को शामिल किया गया है।
एक सूत्र ने कहा, "समिति मामले की जांच करेगी और तय समय-सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।" दोनों केंद्रों के प्रभावित 2,445 अभ्यर्थियों के लिए नीट-पीजी परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे जयपुर में फिर से होगी।
एनबीईएमएस ने प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है। उसने कहा है कि दोबारा परीक्षा इसलिए कराई जा रही है, ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और समान अवसर मिल सके।
'पीआईबी फैक्ट चेक' ने रविवार शाम 'एक्स' पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर जारी उन पोस्ट को गुमराह करने वाला बताया, जिनमें दावा किया गया है कि जयपुर में नीट-पीजी का प्रश्न-पत्र लीक हो गया था।
उसने कहा, "नीट-पीजी का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। जयपुर में बिजली की आंतरिक आपूर्ति में समस्या के कारण तकनीकी रुकावटें आईं। प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पांच सितंबर को फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।"
MakeCAREERS360
My Trusted SourceAdd as a preferred source on google
[
अगली खबर
]
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

