होमएग्ज़ाम्सPGDAV कॉलेज में शिक्षकों से उलझे DUSU सचिव कुणाल चौधरी, महिला प्रोफेसर को भी धमकाने का आरोप; Video Viral - dusu secretary kunal chaudharys pgdav college admission row
एग्ज़ाम्स

PGDAV कॉलेज में शिक्षकों से उलझे DUSU सचिव कुणाल चौधरी, महिला प्रोफेसर को भी धमकाने का आरोप; Video Viral - dusu secretary kunal chaudharys pgdav college admission row

PGDAV कॉलेज में शिक्षकों से उलझे DUSU सचिव कुणाल चौधरी, महिला प्रोफेसर को भी धमकाने का आरोप; Video Viral डूसू सचिव कुणाल चौधरी पर पीजीडीएवी कॉलेज में दाखिले के दौरान शिक्षकों से बदतमीजी का आरोप है। यह विवाद एक छात्र के ओ…

31 अगस्त 2026 को 06:29 pm बजे
PGDAV कॉलेज में शिक्षकों से उलझे DUSU सचिव कुणाल चौधरी, महिला प्रोफेसर को भी धमकाने का आरोप; Video Viral
 - dusu secretary kunal chaudharys pgdav college admission row

सौजन्य से:- jagran.com

PGDAV कॉलेज में शिक्षकों से उलझे DUSU सचिव कुणाल चौधरी, महिला प्रोफेसर को भी धमकाने का आरोप; Video Viral

डूसू सचिव कुणाल चौधरी पर पीजीडीएवी कॉलेज में दाखिले के दौरान शिक्षकों से बदतमीजी का आरोप है। यह विवाद एक छात्र के ओबीसी प्रमाणपत्र में खामियों को लेकर हुआ।

HighLights

- डूसू सचिव कुणाल चौधरी पर शिक्षकों से बदतमीजी का आरोप

- ओबीसी प्रमाणपत्र में खामियों को लेकर हुआ विवाद

- शिक्षकों ने असुरक्षा जताई, कुणाल ने भेदभाव का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के सचिव कुणाल चौधरी की ओर से पीजीडीएवी संध्या कॉलेज में दाखिले के दौरान शिक्षकों से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है।

एक छात्र के ओबीसी प्रमाणपत्र में खामियां मिलने के बाद उसे ठीक कराने की बात पर विवाद बढ़ गया। कॉलेज की एडमिशन कमेटी के कन्वीनर प्रो. संजय कुमार, डाॅ. जयशंकर शर्मा और कमेटी की सदस्य डाॅ. ललिता सिंह ने कुणाल चौधरी के व्यवहार पर आपत्ति जताई है।

View this post on Instagram

ओबीसी प्रमाणपत्र में विसंगतियों पर विवाद

पीजीडीएवी सांध्य कॉलेज के प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि कुणाल चौधरी एक छात्र के दाखिले के सिलसिले में कॉलेज पहुंचे थे। दस्तावेजों की जांच के दौरान छात्र के ओबीसी प्रमाणपत्र में कुछ विसंगतियां मिलीं।

उन्होंने बताया कि दरअसल, एक छात्र के माता-पिता नहीं है। छात्र ने अपने चाचा के नाम से ओबीसी का सर्फिटिकेट बनवाया हुआ था। जबकि डीयू के नियमों के अनुसार सर्टिफिकेट में माता-पिता और भाई-बहन का होना अनिवार्य है।

ऐसे में दोनों ही नहीं हों तो उन्हें एक ऐसा सर्टिफिकेट बनाकर देना होगा, जिसमें लिखा होगा कि उनकी इनकम उनकी 8 लाख से कम है।

शिक्षकों ने बदतमीजी और धमकी देने का आरोप

शिक्षक इसी नियमों को कुणाल को समझा रहे थे लेकिन वे इस बात को समझने को तैयार नहीं थे। बात इतनी बढ़ गई की तीखी नोक झोक भी हो गई है। जिसका बचाव करने के लिए अन्य प्रोफेसरों को बीच में आना पड़ा।

प्रोफेसर ललिता सिंह को कॉलेज से बाहर नहीं निकलने देने की धमकी भी दी। इस घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित है। शिक्षकों ने भी इस घटना को कैमरे में केद किया। लेकिन उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया। वह वीडियो दैनिक जागरण के पास मौजूद है। वहीं कुणाल के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडिया इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है जिस पर प्रोफेसरों ने आपत्ति जताई है।

घटना के बाद शिक्षकों में असुरक्षा की भावना

शिक्षक का कहना है कि एडमिशन देना बाद की प्रक्रिया है लेकिन हमारे साथ बदतमीजी करना बेहद शर्मनाक है। इससे हमारे भीतर असुरक्षा का भाव भी उत्पन्न हो गया है।

कुणाल बोले, जाति के आधार पर हो रहा था भेदभाव

कुणाल चौधरी का कहना है कि कॉलेज प्रशासन जाति के आधार पर छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा था। जिस छात्र को पीजीडीएवी कॉलेज ने एडमिशन नहीं दिया। उसका एडमिशन अरबिंदो कॉलेज में उसी सर्टिफिकेट से हो गया है। प्रशासन अपनी गलती छिपा रहा है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें