कॉलेज के रास्ते में जंगल-झाड़.. सुनसान में छात्राओं से मनचले करते हैं अभद्रता, शिकायत के बाद पहुंची पुलिस
कॉलेज के रास्ते में जंगल-झाड़.. सुनसान में छात्राओं से मनचले करते हैं अभद्रता, शिकायत के बाद पहुंची पुलिस भागलपुर में छात्राओं से अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस टीएनबी कॉलेज कैंपस पहुंची. रिपोर्…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कॉलेज के रास्ते में जंगल-झाड़.. सुनसान में छात्राओं से मनचले करते हैं अभद्रता, शिकायत के बाद पहुंची पुलिस
भागलपुर में छात्राओं से अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस टीएनबी कॉलेज कैंपस पहुंची. रिपोर्ट- अमरजीत कुमार
Published : September 25, 2026 at 1:22 PM IST
भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के साइंस ब्लॉक में छात्राओं से फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि क्लास आने-जाने के दौरान कुछ मनचले छात्राओं को देखकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं. इससे छात्राओं में डर का माहौल है. मामले को लेकर पीजी जूलॉजी विभाग की एक छात्रा ने विभाग में शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को विश्वविद्यालय थाना की पुलिस पीजी जूलॉजी विभाग पहुंची और विभागाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली.
छात्राओं ने की थी शिकायत
टीएमबीयू के साइंस ब्लॉक में पीजी बॉटनी, पीजी केमिस्ट्री, पीजी फिजिक्स और पीजी जूलॉजी समेत कई विभाग संचालित होते हैं. इन विभागों में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ाई के लिए आती हैं. आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से क्लास आने-जाने के दौरान छात्राओं को कुछ मनचलों की हरकतों का सामना करना पड़ रहा है.
रास्ते में बड़े-बड़े जंगल-झाड़
टीएनबी कॉलेज कैंपस की तरफ से पीजी जूलॉजी विभाग की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ बड़े-बड़े जंगल-झाड़ हैं. रास्ते के कुछ हिस्से सुनसान रहते हैं. छात्राओं का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर कुछ युवक अकेले आने-जाने वाली छात्राओं को देखकर फब्तियां कसते हैं. उनके साथ अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. मामले को लेकर पीजी जूलॉजी विभाग की एक छात्रा ने विभाग में शिकायत की.
पुलिस को दिया गया था आवेदन
वहीं, छात्रा की शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से मामले की जानकारी विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू को दी गई और आवेदन भी भेजा गया है. विभाग ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. गुरुवार को विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मामले की जानकारी लेने के लिए पीजी जूलॉजी विभाग पहुंची.
क्या बोले विभागाध्यक्ष?
पुलिस पदाधिकारी ने विभागाध्यक्ष प्रो. इकबाल अहमद से मुलाकात की और छात्रा की शिकायत के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने उस स्थान के बारे में भी जानकारी ली, जहां छात्राओं को कथित तौर पर परेशान किए जाने की बात सामने आई है. पीजी जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. इकबाल अहमद ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने शिकायत की है कि क्लास आने के समय कुछ मनचले उस पर फब्तियां कसते हैं और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. छात्रा की शिकायत के बाद विभाग की ओर से डीएसडब्ल्यू को आवेदन भेज दिया गया है.
"छात्रा की शिकायत मिलने के बाद संबंधित स्थान पर सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी लगाई गई है. हालांकि जिस रास्ते से छात्राएं पीजी जूलॉजी विभाग पहुंचती हैं, वहां दोनों तरफ जंगल-झाड़ होने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. पीजी जूलॉजी विभाग आने वाली छात्राओं को कुछ दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर अकेले आने वाली छात्राओं को देखकर मनचलों द्वारा कथित तौर पर फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत सामने आई है."- प्रो. इकबाल अहमद, विभागाध्यक्ष, पीजी जूलॉजी
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए अब विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस से इस रास्ते पर नियमित निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है. विभाग का कहना है कि छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई के लिए विभाग आ-जा सकें. फिलहाल पुलिस ने विभागाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली है. साइंस ब्लॉक आने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थायी व्यवस्था किए जाने की जरूरत बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: भागलपुर TNB कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने प्रिंसिपल कार्यालय को घेरा, जानें पूरा मामला
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NCERT clarifies Class 9 Maths syllabus: No overall topics dropped, chapters redistributed

NCERT Clarifies Class 9 Maths Draft Syllabus: No topics dropped, Algorithms added for AI-Era learning

NCERT clarifies Grade 9 maths syllabus; says no overall topics were dropped

NCERT Launches E-Jaadui Pitara App: Know How It Helps Parents, Teachers Get Instant Answers

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: डीएलएड के लिए तैयार की गईं दो किताबें, अगले सत्र से होंगी लागू; ऑनलाइन पढ़ सकेंगे

Varanasi News: संस्कृत विवि के कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन दिन का मौका

Nagaland conclave brings 32 schools and technical colleges together to push regional NEP reforms

Darbhanga News : मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों का हल्ला बोल, 15 मांगों पर एमएसयू ने घेरा कैंपस - mithila university protest msu demands action on 15 issues
ताज़ा ख़बरें
- Rudraprayag News: कठपुतली कला से शिक्षा को रोचक बनाएंगे प्रावि गौंडार के शिक्षक
- India’s Entrepreneurship Education Needs a Learning-Outcomes Upgrade - The Policy Edge
- Maharashtra plans new colleges beyond university five-year plans; CET centres to increase
- HCSA on Dharna; Teachers and Students Confront Hindu College's Administration - DU Beat - Delhi University's Independent Student Newspaper
- LSR College students suffer anxiety-filled evening commute
- Lambra school honoured for excellence in education - The Tribune
- स्कूली शिक्षा के साथ अब स्टूडेंटस को मिल रहा है तकनीकी नॉलेज
- पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में ही तैयार होंगे विद्यार्थी, प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक की होगी पूरी व्यवस्था - students will be prepared on the campus of purvanchal university

