होम›कैंपस›Prayagraj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर
कैंपस

Prayagraj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर

Prayagraj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर Prayagraj News: न्यू कैंट स्थित कैंट हाईस्कूल में छावनी परिषद विद्यालय का पांच दिवसीय शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंतिम दिन राष्ट्…

9 अक्टूबर 2026 को 04:02 pm बजे
Prayagraj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर

सौजन्य से:- Hindustan

Prayagraj News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर

Prayagraj News: न्यू कैंट स्थित कैंट हाईस्कूल में छावनी परिषद विद्यालय का पांच दिवसीय शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंतिम दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। विशेषज्ञ मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों से कौशल आधारित, विद्यार्थी केंद्रित और गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने तथा विद्यार्थियों की रुचियों और क्षमताओं को पहचानने का आह्वान किया।

Prayagraj News: न्यू कैंट स्थित कैंट हाईस्कूल में शुक्रवार को छावनी परिषद विद्यालय की ओर से आयोजित पांच दिवसीय शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। पांच से नौ अक्तूबर तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों और शिक्षण प्रक्रिया में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि और विषय विशेषज्ञ आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू कैंट के हिंदी प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। शिक्षा को व्यावहारिक, कौशल आधारित और विद्यार्थी केंद्रित बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, विद्यार्थियों की व्यक्तिगत क्षमताओं और रुचियों को पहचानने तथा कक्षा में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कैंट हाईस्कूल के प्रधानाचार्य मो. अंसार ने मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में वीकर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीडी शुक्ला, आरएबी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना और उड़ान स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ शिक्षिका रेखा मिश्रा ने किया।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें