RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details
RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल राजस्थान बोर्ड वर्ष 2027 से सीबीएसई की तर्ज पर कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। पहल…

सौजन्य से:- Jagran
RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल
राजस्थान बोर्ड वर्ष 2027 से सीबीएसई की तर्ज पर कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। पहली परीक्षाएं ...और पढ़ें
HighLights
- सीबीएसई की तर्ज पर राजस्थान में 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं दो बार होंगी आयोजित।
- मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च में वहीं द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं मई माह में होंगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान की ओर से बड़ी खबर साझा की गई है। सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर अब राजस्थान बोर्ड भी 10th क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर की प्रथम परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी जो कि फरवरी से मार्च माह में आयोजित की जाएंगी वहीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) तरीके की होंगी जिनका आयोजन मई माह में करवाया जायेगा।
सीबीएससी की तर्ज पर द्वितीय बोर्ड परीक्षा केवल 3 विषयों के लिए दे सकेंगे छात्र
बोर्ड की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण वाले छात्र चाहे तो द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में भाग ले सकेंगे। हालांकि, अधिकतम तीन विषयों के लिए ही परीक्षा दी जा सकेगी। द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिये मुख्य एवं द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में विषयवार प्राप्त उच्चतर अंकों को सम्मिलित कर अंतिम परिणाम घोषित किया जायेगा।
सप्लीमेंट्री परीक्षा खत्म
बोर्ड की ओर से अब से दसवीं क्लास के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। दोनों ही परीक्षाओं के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा। चाहे छात्र ने दूसरी परीक्षा में भाग लिया हो या नहीं।
मार्कशीट नहीं लिखा जायेगा फेल या सप्लीमेंट्री
बोर्ड की ओर से छात्रों के ऊपर से परीक्षा का प्रेशर कम करने के लिए कई कदम उठाये गए है। इसी के तहत एक और फैसला लिया गया है जिसमें बताया गया है कि अब से परीक्षा में किसी भी छात्र की मार्कशीट में फेल या सप्लीमेंट्री नहीं लिखा जायेगा।
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी यदि द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में प्रविष्ट नहीं होना चाहता है, तो उसका उत्तीर्णता प्रमाण पत्र भी द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) के उपरान्त मुख्य परीक्षा में उसके प्राप्तांकों के आधार पर जारी किया जायेगा। किन्ही भी दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्णांक (33 प्रतिशत) से कम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को Essential Improvement (EI) हेतु द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में अनुमति दी जायेगी।
बेस्ट ऑफ 2 पॉलिसी होगी लागू
छात्रों और उनके अविभावकों को बता दें कि दोनों ही परीक्षाओं के लिए बेस्ट ऑफ 2 पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके साथ अगर जो छात्र दूसरी बार की परीक्षा में भाग लेंगे और किसी कारणवश किसी विषय में कम अंक आते हैं तो पहली परीक्षा के अंक मान्य होंगे। इसी प्रकार से अगर पहली परीक्षा में कम अंक आते हैं और द्वितीय परीक्षा में ज्यादा अंक आते हैं तो दूसरी बार के अंक फाइनल माने जायेंगे।
डेटशीट जल्द होगी जारी
चूंकि अब 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा ऐसे में जल्द ही प्रथम बोर्ड एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी जाएगी ताकी एग्जाम के लिए छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment

Delhi Govt Job: न एग्जाम- न फीस, सैलरी ₹70000 महीना, DCPCR ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सीधी भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो: एमटीएस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 12 जुलाई को हुई थी टियर-2 परीक्षा, देखें रिजल्ट पीडीएफ

IIT Admission 2026: बिना JEE आईआईटी दिल्ली से पढ़ने का मौका, हेल्थकेयर में AI का यूज सीखेंगे छात्र, आवेदन शुरू

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

SSC GD Result 2026 soon: Check expected date, result link, selection process and next steps

Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड - rajasthan set answer key 2026 released and candidates can download from here

Bihar UG Spot Admission 2026: UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री
ताज़ा ख़बरें
- TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट
- यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक - up board high school science home science practical exam update
- CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA
- Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी
- RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी
- हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed
- NEET UG ranks among worldâs 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list
- 6th Global Education Summit sees academicians from 30 countries participating at Chandigarh University - The Tribune

