होम›एग्ज़ाम्स›Delhi Govt Job: न एग्जाम- न फीस, सैलरी ₹70000 महीना, DCPCR ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सीधी भर्ती
एग्ज़ाम्स

Delhi Govt Job: न एग्जाम- न फीस, सैलरी ₹70000 महीना, DCPCR ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सीधी भर्ती

DCPCR Job without Exam 2026: दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए काम करने वाले आयोग (DCPCR) ने नई भर्ती निकाली है। सीनियर और जुनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए लॉ ग्रेजु…

6 अक्टूबर 2026 को 09:02 am बजे
Delhi Govt Job: न एग्जाम- न फीस, सैलरी ₹70000 महीना, DCPCR ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सीधी भर्ती

सौजन्य से:- Navbharat Times

DCPCR Job without Exam 2026: दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए काम करने वाले आयोग (DCPCR) ने नई भर्ती निकाली है। सीनियर और जुनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने का अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए लॉ ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को कोई एग्जाम नहीं देना होगा।

DCPCR Recruitment 2026 Notification: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले इस आयोग के साथ जुड़ना चाहते हैं और योग्य हैं, तो यह मौका न छोड़ें।

दिल्ली कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (DCPCR) ने सीनियर कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर नई भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन या ईमेल के जरिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा।

DCPCR Vacancy 2026 Details: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स

DCPCR Consultant eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

सीनियर कंसल्टेंट पद पर वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास लॉ की बैचलर डिग्री के साथ-साथ कम से कम 5 साल का अनुभव है। वहीं जूनियर कंसल्टेंट पद के लिए लॉ में ग्रेजुएशन के साथ कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है। अधिक जानकारी के लिए डीसीपीसीआर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 को ध्यान से पढ़ें।

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप दी गई योग्यता और पात्रता पूरी करते हैं तो दो तरीके से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं- एक दिए गए पते पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं या ईमेल के जरिए।

योग्य उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स DCPCR ऑफिस, 5वीं मंजिल, ISBT बिल्डिंग, कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006 में जमा करना होगा या cr.dcpcr@delhi.gov.in पर 12 अक्टूबर 2026 तक भेज सकते हैं। आवेदकों से कोई एप्लीकेशन फीस नहीं ली जाएगी।

बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

इस जॉब के लिए कोई लिखित एग्जाम नहीं होगा। उम्मीदवारों को 23 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू के लिए डीसीपीसीआर ऑफिस आना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इंटरव्यू के समय अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स/ सर्टिफिकेट्स की सेल्फ अटेस्टेड ऑरिजनल कॉपी और वेरिफिकेशन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लाएं।

वॉक-इन इंटरव्यू की चयन प्रक्रिया के बाद, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट डीसीपीसीआर की ऑफिशियल वेबसाइट dcpcr.delhi.gov.in पर जारी की जाएगी।

ध्यान रहे लागू नियमों/नीति के अनुसार, दिल्ली सरकार (NCT) के दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) में यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स आधार पर निकाली गई है। यह नियुक्ति शुरू में छह महीने की अवधि के लिए होगी। इसके अलावा, DCPCR के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी चरण में पदों की संख्या बढ़ाने या घटाने, या भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने/उसे रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है। उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास इस क्षेत्र में काम करने का व्यापक अनुभव है और जिनके पास कानून (Law) में मास्टर डिग्री है।

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन
 - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment
एग्ज़ाम्स

LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment

इंटेलिजेंस ब्यूरो: एमटीएस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 12 जुलाई को हुई थी टियर-2 परीक्षा, देखें रिजल्ट पीडीएफ
एग्ज़ाम्स

इंटेलिजेंस ब्यूरो: एमटीएस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 12 जुलाई को हुई थी टियर-2 परीक्षा, देखें रिजल्ट पीडीएफ

IIT Admission 2026: बिना JEE आईआईटी दिल्ली से पढ़ने का मौका, हेल्थकेयर में AI का यूज सीखेंगे छात्र, आवेदन शुरू
एग्ज़ाम्स

IIT Admission 2026: बिना JEE आईआईटी दिल्ली से पढ़ने का मौका, हेल्थकेयर में AI का यूज सीखेंगे छात्र, आवेदन शुरू

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल
 - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details
एग्ज़ाम्स

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग
एग्ज़ाम्स

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

SSC GD Result 2026 soon: Check expected date, result link, selection process and next steps
एग्ज़ाम्स

SSC GD Result 2026 soon: Check expected date, result link, selection process and next steps

Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड - rajasthan set answer key 2026 released and candidates can download from here
एग्ज़ाम्स

Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड - rajasthan set answer key 2026 released and candidates can download from here

Bihar UG Spot Admission 2026: UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री
एग्ज़ाम्स

Bihar UG Spot Admission 2026: UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री

ताज़ा ख़बरें