होम›एग्ज़ाम्स›Bihar UG Spot Admission 2026: UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री
एग्ज़ाम्स

Bihar UG Spot Admission 2026: UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री

UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर Bihar UG Spot Admission 2026: स्पॉट राउंड एडमिशन प्रक्रिया के तहत बिहार की कई यूनिवर्सिटी ने आवेदन प्रक्रिया…

6 अक्टूबर 2026 को 05:02 am बजे
Bihar UG Spot Admission 2026: UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

Bihar UG Spot Admission 2026: स्पॉट राउंड एडमिशन प्रक्रिया के तहत बिहार की कई यूनिवर्सिटी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. BRABU ने भी इस संबंध में नोटिस जारी किया है. एडमिशन पाने के लिए डिटेल देखें.

Bihar UG Spot Admission 2026: बिहार की यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. स्टूडेंट्स को राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्स में स्पॉट राउंड के जरिए एडमिशन पाने का मौका मिल रहा है.

सभी खाली सीटों को भरने के लिए विभिन्न कॉलेजों में स्पॉट राउंड एडमिशन (Bihar Spot Round Admission) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक कैंडिडेट्स समर्थ पोर्टल के जरिए 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे.

BRABU ने स्पॉट राउंड के लिए जारी किया नोटिस

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने UG कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिस जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, एडमिशन 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक किया जा सकता है. UMIS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आप यहां से अपने आवेदन में सुधार भी कर सकेंगे. इसके बाद 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर ऑन-स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

9 अक्टूबर को जारी होगी लिस्ट, कोटा से नहीं मिलेगा एडमिशन

यूनिवर्सिटी की ओर से एलिजिबल कैंडिडेट्स की लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी. इसके बाद संबंधित कॉलेजों में आगे की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होगी. यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड में किसी कोटा के आधार पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: NCERT ने मिडिल ग्रेड साइंस शिक्षकों के लिए शुरू किया नया डिप्लोमा कोर्स, जानें पूरा डिटेल्स

स्पॉट राउंड में तीन कॉलेज का ऑप्शन चुन सकेंगे

स्पॉट राउंड में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स ज्यादा-से-ज्यादा तीन कॉलेज का ऑप्शन चुन सकेंगे. इसके अलावा उन्हें 5 नए सब्जेक्ट के नए ऑप्शन की सुविधा मिलेगी. आवेदन से पहले विद्यार्थियों को संबंधित विश्वविद्यालय में कॉलेज और विषय के अनुसार उपलब्ध सीटों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए. खाली सीटों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी.

पहले रजिस्ट्रेशन करने वाले को ही मिलेगा स्पॉट राउंड में एडमिशन

स्पॉट राउंड में एडमिशन (College Admission) सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को मिलेगा जो पहले ही अप्लाई कर चुके हैं, लेकिन किसी कॉलेज में उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है. पहले से रजिस्ट्रर्ड स्टूडेंट्स को किसी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होगा. वे अपनी लॉगिन आईडी के जरिए अप्लाई कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: NCERT ने मिडिल ग्रेड साइंस शिक्षकों के लिए शुरू किया नया डिप्लोमा कोर्स, जानें पूरा डिटेल्स

आपके शहर में

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट
एग्ज़ाम्स

TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट

यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक
 - up board high school science home science practical exam update
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक - up board high school science home science practical exam update

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA
एग्ज़ाम्स

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA

Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी
एग्ज़ाम्स

Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी

RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी
एग्ज़ाम्स

RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी

हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर
 - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed
एग्ज़ाम्स

हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed

NEET UG ranks among world’s 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list
एग्ज़ाम्स

NEET UG ranks among world’s 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list

परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...
एग्ज़ाम्स

परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...

ताज़ा ख़बरें