होमएग्ज़ाम्सRPSC परीक्षा में पंजाबी विषय में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं, लापरवाही पर 14 अयोग्य घोषित
एग्ज़ाम्स

RPSC परीक्षा में पंजाबी विषय में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं, लापरवाही पर 14 अयोग्य घोषित

Sign In Advertisement X RPSC ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) की परीक्षा के रिजल्ट से हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं. पंजाबी विषय की परीक्षा में ए…

1 सितंबर 2026 को 01:29 pm बजे
RPSC परीक्षा में पंजाबी विषय में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं, लापरवाही पर 14 अयोग्य घोषित

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

RPSC ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) की परीक्षा के रिजल्ट से हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं. पंजाबी विषय की परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी सेवा नियमों के अनुसार न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर सका, जिसके चलते इस विषय में कोई भी छात्र सफल नहीं हो पाया. न्यूनतम नंबर न लाने पर के अलावा आयोग ने ओएमआर शीट भरने में हुई लापरवाही पर भी कड़ा एक्शन लिया है. RPSC के नए नियमों के अनुसार, ओएमआर शीट में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई न कोई विकल्प भरना अनिवार्य है. सभी विकल्पों को खाली नहीं छोड़ा जा सकता. इस नियम का पालन न करने के कारण कुल 14 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इनमें से-

3 अभ्यर्थी पंजाबी विषय के हैं.

11 अभ्यर्थी होम साइंस विषय के हैं.

होम साइंस विषय की विचारित सूची जारी

एक तरफ जहां पंजाबी विषय का परिणाम शून्य रहा, वहीं आयोग ने होम साइंस विषय के पदों के लिए विचारित सूची (Consideration List) जारी कर दी है. इस सूची में पात्रता की जांच के लिए 6 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल किया गया है. आयोग सचिव के निर्देशों के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है.

ऑनलाइन आवेदन: अभ्यर्थियों को 4 सितंबर से 10 सितंबर के बीच अपनी एसएसओ (SSO) आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन-पत्र भरना होगा.

दस्तावेज सत्यापन: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तय की गई तिथि, समय और स्थान पर मूल दस्तावेजों व उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है. तय समय पर न पहुंचने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

चिकित्सा शिक्षा विभाग के परिणाम भी घोषित

इसके साथ ही, आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा 2024 के परिणाम भी जारी किए हैं. सुपर स्पेशियलिटी न्यूरो सर्जरी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पदों के लिए मुख्य सूची घोषित की गई है, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर सुपर स्पेशियलिटी-न्यूरो सर्जरी के 13 और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के 8 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें