होमएग्ज़ाम्सShikshak Bharti: टीचर्स डे पर 45000 शिक्षक भर्ती की घोषणा, कुछ दिन पहले आया था इस राज्य का TET रिजल्ट
एग्ज़ाम्स

Shikshak Bharti: टीचर्स डे पर 45000 शिक्षक भर्ती की घोषणा, कुछ दिन पहले आया था इस राज्य का TET रिजल्ट

स्कूलों में भरे जाएंगे 45000 शिक्षक पद शिक्षक दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में 45000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। सीएम माझी ने शनिवार को कटक के सेकेंडरी बोर्ड हाई स्कूल में शिक्षक दिवस…

5 सितंबर 2026 को 03:29 pm बजे
Shikshak Bharti: टीचर्स डे पर 45000 शिक्षक भर्ती की घोषणा, कुछ दिन पहले आया था इस राज्य का TET रिजल्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

स्कूलों में भरे जाएंगे 45000 शिक्षक पद

शिक्षक दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में 45000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। सीएम माझी ने शनिवार को कटक के सेकेंडरी बोर्ड हाई स्कूल में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले तीन सालों में 45000 स्कूल टीचर्स की भर्ती करेगी। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों की भूमिका, शिक्षा में सुधार और छात्रों की जिम्मेदारियों के बारे पर भी बात की।

कुछ दिन पहले आया है TET रिजल्ट

ओडिशा में 45000 शिक्षक भर्ती की घोषणा, टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद की गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा ने बीते बुधवार (2 सितंबर 2026) को शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित किया था।

ओडिशा टीईटी रिजल्ट के अनुसार, इस साल कुल 84,731 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल 53,314 उम्मीवारों ने ओडिशा टीईटी 2026 परीक्षा क्वालीफाई की है। परीक्षा का ओवरऑल क्वालीफाइंग प्रतिशत 64.48% रहा है।

शिक्षक दिवस पर क्या बोले CM माझी?

पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर कटक के सेकेंडरी बोर्ड हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सीएम मोहन चरण माझी ने पारंपरिक गुरु-शिष्य संबंध और इतिहास में मशहूर हस्तियों को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका के बारे में बात की।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सबसे ऊंचे पद पर रहने के बावजूद, कलाम खुद को एक शिक्षक के तौर पर पहचान दिलाने में गर्व महसूस करते थे। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के जश्न के साथ-साथ राज्य की भर्ती और शिक्षा योजनाओं की घोषणा भी की गई।

सीएम की छात्रों से अपील

छात्रों से बातचीत के दौरान, सीएम मोहन चरण माझी ने छात्रों से सोशल मीडिया पर ज्यादा समय न बिताने की अपील की। उन्होंने छात्रों से कहा, 'कृपया सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बर्बाद न करें, बल्कि अपना करियर बनाने पर ध्यान दें।' उन्होंने कहा कि छात्रों की मुख्य जिम्मेदारी बेहतर एकेडमिक स्किल्स सीखना और अपने भविष्य के साथ-साथ देश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ ज्ञान देना नहीं, बल्कि लोगों के व्यक्तित्व को निखारना भी होना चाहिए।

2200 गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक नए स्कूल

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कई कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने 'KG से PG' तक मुफ्त शिक्षा योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि सरकार 12,000 करोड़ रुपये की लागत से 2,200 'गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय' भी बना रही है। इसके अलावा, प्री-स्कूल के बच्चों के लिए 45,000 नर्सरी स्कूल खोले गए हैं।

सीएम ने 9वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को मिड-डे मील और बुक्स उपलब्ध कराने की सरकार की योजनाओं को भी दोहराया। उन्होंने एक और पहल का जिक्र किया, जिसका नाम 'शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना' है। इसका मकसद आदिवासी छात्रों की मदद करना और स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या को कम करना है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें