होमएग्ज़ाम्ससितंबर में होगी विद्यालयों की त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा, बिहार बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम
एग्ज़ाम्स

सितंबर में होगी विद्यालयों की त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा, बिहार बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

सितंबर में होगी विद्यालयों की त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा, बिहार बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियों…

2 सितंबर 2026 को 07:29 pm बजे
सितंबर में होगी विद्यालयों की त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा, बिहार बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

सौजन्य से:- Hindustan

सितंबर में होगी विद्यालयों की त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा, बिहार बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर 2026 तक होगी, जबकि कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक आयोजित होगी।

कजरा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा 18 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम एवं समिति के निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में कराया जाएगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

गोपनीय सामग्री की उपलब्धता

---------

7 से 15 सितंबर के बीच उपलब्ध होगी गोपनीय सामग्री:

प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने आगे बताया कि परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए आवश्यक गोपनीय परीक्षा सामग्री जिलों को 7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच उपलब्ध कराई जाएगी। जिला स्तर पर प्राप्त होने के बाद परीक्षा सामग्री को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रखा जाएगा तथा परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

विद्यालयों की तैयारी

----------

विद्यालयों को समय पर पूरी करनी होगी तैयारी:

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यालयों में प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका, परीक्षार्थियों की सूची, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू होगी।प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित शिक्षकों को परीक्षा संचालन से जुड़े निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक चलेगी, जबकि 9वीं, 10वीं एवं 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक होगी। ऐसे में विद्यालयों को दोनों परीक्षाओं के बीच समय-सारिणी एवं संसाधनों का समुचित प्रबंधन करना होगा। शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं को निर्धारित समय पर, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों में भी तैयारी को लेकर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें