होमएग्ज़ाम्समिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में प्रवेश पूरे, अब ओपन मेरिट बनेगी
एग्ज़ाम्स

मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में प्रवेश पूरे, अब ओपन मेरिट बनेगी

मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में प्रवेश पूरे, अब ओपन मेरिट बनेगी चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 80 फीसदी सीट भर चुकी हैं, जबकि सेल्फ फाइनें…

1 सितंबर 2026 को 10:29 pm बजे
मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में प्रवेश पूरे, अब ओपन मेरिट बनेगी

सौजन्य से:- livehindustan.com

मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में प्रवेश पूरे, अब ओपन मेरिट बनेगी

चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 80 फीसदी सीट भर चुकी हैं, जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में छात्रों का रुचि कम है। छात्रों का कॉलेजों में भीड़ लगी रही। अब शेष सीटों के लिए सीसीएसयू के नए निर्देशों का इंतज़ार है।

चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रकि्रया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिले के एडेड कॉलेजों में बीए, बीएसएसी व बीकॉम की 80 फीसदी सीटों पर छात्रों के प्रवेश कन्फर्म हो चुके हैं। सबसे ज्यादा सीटें अब सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बची हैं, इनमें प्रवेश के लिए छात्रों का रूझान काफी कम है। आखिरी दिन प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ कॉलेज पहुंचे। प्रवेश प्रक्रिया दोपहर बाद तक चलती रही। अभी तक कॉलेजों में 80 फीसदी सीट भर चुकी हैं। डीपीबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गिरीश कुमार ने बताया कि बताया कि विवि द्वारा स्नातक बीए, बीएससी व बीकॉम और परास्नातक एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम वर्ष नए सत्र के लिए छात्रों के प्रवेश चल रहे हैं।

कॉलेजों द्वारा तीन मेरिट के माध्यम से छात्रों के प्रवेश पूरे कर लिए हैं। तीसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए सोमवार व मंगलवार तक का समय दिया गया था। इसके चलते मंगलवार को प्रवेश कराने के लिए छात्र-छात्राओं की कॉलेजों में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक आवाजाही बनी रही। उन्होंने बताया कि अब शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया सीसीएसयू की ओर से जारी होने वाले आगामी निर्देशानुसार पूरी कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए चौथी मेरिट बनेगी या फिर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। इसके लिए सीसीएसयू के आगामी निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में अभी कुछ विषयों की सीटें बची हैं और इन पर विवि द्वारा ओपन मेरिट के माध्यम से छात्रों के प्रवेश कराए जाएंगे। इसके लिए अभी कोई गाइड लाइन जारी नहीं हो सकी है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें